'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से विशाल आदित्य सिंह के जाने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) जल्द ही शो से बाहर हो जाएंगी। ये भी कहा जा रहा है कि माहिरा को हफ्ते के बीच में देर रात बाहर निकाला जाएगा। इस खबर के वायरल होते ही अब माहिरा की मां सानिया शर्मा (Sania Sharma) ने बयान दिया है। सानिया ने माहिरा के घर से बेघर होने की सच्चाई बताई।
Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा के बेघर होने की खबर पर मां ने तोड़ी चुप्पी, अब बताई पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सानिया शर्मा ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सानिया ने कहा- 'आप क्या बात कर रहे हैं? मैंने जब माहिरा के बेघर होने की बात सुनी तो कलर्स चैनल को फोन किया। चैनल ने इन खबरों को गलत बताया। सानिया ने आगे कहा कि उन्होंने तो मुझे माहिरा के एक हफ्ते के कपड़े भेजने को कहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि माहिरा शो से बाहर हो रही है।'
दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट की वजह से माहिरा के बेघर होने की खबरों ने जोर पकड़ा। इस पोस्ट को 'बिग बॉस न्यूज' के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया था। पोस्ट के अनुसार अब माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) घर से बाहर जाएंगी। माहिरा का एविक्शन मिड वीक होगा। यानी कि हफ्ते के बीच में उन्हें घर से बेघर किया जाएगा।
इस पोस्ट के बाद से माहिरा के शो से बाहर जाने की खबरें आने लगीं। जिस पर माहिरा की मां सानिया ने बयान दिया। जहां एक ओर माहिरा की मां ने शो में माहिरा के बरकरार रहने की बात कही है तो वहीं इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेट हो गया है। फिनाले से पहले बिग बॉस ने खुद पूरे घर को नॉमिनेट किया।
नॉमिनेटेड सातों सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और आरती सिंह हैं। घरवालों को नॉमिनेट करते हुए 'बिग बॉस' ने कहा कि एलीट क्लब के मेंबर अपने सुरक्षा कवच का इस वक्त इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। साथ ही बिग बॉस ने कहा कि उन्हेें बाद में बताया जाएगा कि वो सुरक्षा कवच का कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे।
Bigg Boss 13: इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड, एक जाएगा देर रात