टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 में एक तरफ लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रेम कहानियां भी जारी हैं। पारस और माहिरा के प्यार के इजहार के बाद इन दोनों की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। बिग बॉस के घर में माहिरा और पारस को बहुत बार रोमांटिक अंदाज में देखा गया है। सलमान खान के शो का ये खूबसूरत कपल एक बार फिर से बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आया है।
Bigg Boss 13: मां के बयान के बाद भी नहीं मानी माहिरा, पारस के साथ फिर हुईं रोमांटिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इस वीडिया में मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी बिग बॉस के घर मे अचानक से एंट्री करते हैं। उनको देखकर घर में मौजूद सभी सदस्य में हैरान रह जाते हैं। बिग बॉस के घर में पहुंचकर रोहित शेट्टी सभी घरवालों को मेजदार टास्क करवाते हैं। इस टास्क में रोहित सभी घरवालों को 'सिंबा' और 'सिंघम' नाम की दो टीम में बांट देते हैं।
प्रोमो में रोहित बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि वह उनके घरों की तरफ से तोहफे लेकर आये हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी शहनाज को फिल्म निर्देशक बनाते हैं और उनसे कहते हैं कि बिग बॉस के घर में मौजूद सभी सदस्यों के बीच में से फिल्म के लिए अभिनेता, अभिनेत्री और सह कलाकार ढूंढकर बताओ। जिसके बाद शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और विशाल आदित्य सिंह का नाम लेती हैं। इसी टास्क में रोहित पारस और माहिरा को अपने पास बुलाते हैं बाकि घरवालों से कहते हैं कि इन दोनों को देखकर सभी को गाना गाकर बताना है।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इसके बाद बिग बॉस के सभी घरवाले शाहरुख खान की फिल्म परदेस का दो दिल मिल रहे हैं गाना गाते हैं। इस दौरान पारस और माहिरा एक-दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक डांस करते नजर आते हैं। बिग बॉस 13 का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पता हो कि बिग बॉस 13 में पारस और माहिरा के रिश्ते को लेकर बीते दिनों माहिरा की मां सानिया शर्मा का बयान भी आया था। माहिरा की मां ने बयान में कहा कि मेरी बेटी को पारस से कोई प्यार नहीं हुआ है।
सानिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरी बेटी को पारस से कोई प्यार नहीं हुआ है। उसने ऐसा केवल शहनाज को रोकने के लिए कहा। क्योंकि शहनाज उनकी दोस्ती को लव ट्रायएंगल का नाम दे रही थीं। मैं अपनी बेटी को बहुत अच्छे से जानती हूं। वो ऐसा कुछ नहीं करेगी। शहनाज पहले दिन से ही पारस और माहिरा की दोस्ती तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उसका पारस के साथ अच्छा बॉन्ड है और वह शो में केवल अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है कि यह माहिरा का कंफेशन नहीं फ्रस्ट्रेशन है। जैसा कि प्रोमो में दिखाया है कि माहिरा कह रही है कि वो पारस को पसंद करती है लेकिन मैं जानती हूं कि वह सिर्फ दोस्त हैं। माहिरा तो पारस की गर्लफ्रेंड के बारे में जानती है और मैं जानती हूं कि मेरी बेटी लव अफेयर में नहीं पड़ेगी। वह केवल 22 साल की है। जब भी वह घर से निकलेगी तो उसे पारस की गर्लफ्रेंड के बारे में पता चलेगा कि वह उसके लिए क्या कर रही है। वो पारस की फीलिंग को एंटरटेन नहीं करेगी।'
पढ़ें: Bigg Boss 13: माहिरा की मां के बयान पर भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, बोलीं-'ये सिर्फ लवर्स ही करते हैं'