फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: इस हफ्ते नॉमिनेशन में फंसे 11 कंटेस्टेंट, जानें कौन-कौन हुआ सुरक्षित?

Tue, 12 Nov 2019 02:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 Nov 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 these 11 contestants nominated this week
बिग बॉस 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में सोमवार को नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क में फोन कॉल के जरिए कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला हुआ। टास्क के दौरान गार्डन एरिया में दो टेलीफोन बूथ लगाए गए। जिसमें दो कंटेस्टेंट को खड़ा होना था। नियम के मुताबिक, 15 मिनट तक दोनों कंटेस्टेंट को फोन पर बात करते हुए ये कोशिश करनी थी कि सामने वाला पहले फोन रख दे।

bigg boss 13 these 11 contestants nominated this week
बिग बॉस 13 - फोटो : voot

शो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल पहले ही नॉमिनेटेड हैं। वहीं कैप्टन होने की वजह से शेफाली जरीवाला सुरक्षित हैं। 'बिग बॉस' ने शेफाली को विशेष अधिकार दिए कि किसी एक कंटेस्टेंट का नाम लें जिसे वो सीधे नॉमिनेशन में भेजना चाहती हैं। जिसके बाद शेफाली ने देवोलीना का नाम लिया।

bigg boss 13 these 11 contestants nominated this week
bigg boss 13 - फोटो : voot

फोन बूथ के अंदर सबसे पहले पारस और रश्मि पहुंचे। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। ऐसे में रश्मि के कहने पर पारस ने फोन रख दिया जिसकी वजह से रश्मि सुरक्षित हो गईं। दूसरे नंबर पर आरती और माहिरा एक साथ पहुंचीं। दोनों में सेे किसी ने पहले फोन नहीं रखा जिसकी वजह से दोनों ही नॉमिनेट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 these 11 contestants nominated this week
bigg boss 13 - फोटो : voot

तीसरे नंबर पर विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ और विशाल साथ में पहुंचे। विशाल ने पहले फोन रख दिया और  विकास को सुरक्षित कर दिया। चौथे नंबर पर आसिम और अरहान गए। शो में पहले दिन से ही अरहान आसिम से उलझते नजर आए थे। ऐसे में दोनों ने फोन नहीं रखा और दोनों ही नॉमिनेट हो गए। पांचवें नंबर पर खेसारी लाल यादव और हिमांशी खुराना पहुंचे और दोनों ही कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए

विज्ञापन
bigg boss 13 these 11 contestants nominated this week
bigg boss 13 - फोटो : voot

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
पारस छाबड़ा, आरती सिंह, माहिरा शर्मा, आसिम रियाज, अरहान खान, खेसारी लाल, हिमांशी खुराना, देवोलीना भट्टाचार्य, विशाल आदित्य सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज

कौन-कौन सुरक्षित?
रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और विकास पाठक

केबीसी 11: अमिताभ ने बिहार के जेल अधीक्षक से पूछा बालाकोट से जुड़ा सवाल, क्या जीत पाएंगे एक करोड़?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed