फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 2020: 'बिग बॉस' के ताजा सीजन के लिए दो नामों पर बनी सहमति, ये अभिनेत्रियां होंगी पहली प्रतिभागी

Sat, 22 Aug 2020 03:49 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 2020: Jasmin Bhasin and Pavitra Punia to Enter in Salman Khan Bigg Boss 14
पवित्रा पुनिया , जैस्मिन भसीन - फोटो : ट्विटर

टीवी का विवादों से भरा रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने ताजा सीजन के साथ कुछ और भी ज्यादा धमाकेदार करने के चक्कर में है। तभी वह अपने 14वें सीजन के लिए कुछ ऐसे प्रतिभागियों का चयन कर रहा है जिनका पहले से ही 'बिग बॉस' से कोई न कोई नाता रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन और पवित्रा पुनिया इस नए सीजन का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि अभी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। पूरी कार्यवाही होने के बाद निर्माता अपने प्रतियोगियों की घोषणा करेंगे।

Bigg Boss 2020: Jasmin Bhasin and Pavitra Punia to Enter in Salman Khan Bigg Boss 14
जैस्मिन भसीन

जैस्मिन को टशन-ए-इश्क, दिल से दिल तक और दिल तो हैप्पी है जी जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह एक्शन पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा भी रह चुकी हैं और इस समय इसके एक खास संस्करण 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' का भी वह हिस्सा हैं। जैस्मिन की खास बात यह है कि वह 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ धारावाहिक 'दिल से दिल तक' में काम कर चुकी हैं और एक टास्क के दौरान घर की मेहमान बन कर भी वह पिछले सीजन में जा चुकी हैं।

Bigg Boss 2020: Jasmin Bhasin and Pavitra Punia to Enter in Salman Khan Bigg Boss 14
पवित्र पुनिया

दूसरी संभावित प्रतियोगी पवित्र पुनिया भी 'बिग बॉस' के पिछले सीजन से संबंध रखती हैं। दरअसल, वह 13वें सीजन के एक चर्चित प्रतिभागी पारस छाबड़ा की प्रेमिका रह चुकी हैं। इस समय वह लोकप्रिय धारावाहिक 'बालवीर' का हिस्सा है। हालांकि, वह पिछले कुछ समय से इस शो में नजर नहीं आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि शो में उनकी कहानी को कुछ समय के लिए विराम दिया गया था। लेकिन, उन्होंने मौका देख कर अनिश्चित काल के लिए छुट्टी का आवेदन कर दिया है। हो सकता है कि उन्होंने 'बालवीर' से यह छुट्टी 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होने के लिए ही ली हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 2020: Jasmin Bhasin and Pavitra Punia to Enter in Salman Khan Bigg Boss 14
निया शर्मा

इन दोनों के अलावा इस 14वें सीजन पर प्रतिभागी बनने के लिए अभिनेत्री निया शर्मा, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी, नैना सिंह जैसे कई और अभिनेताओं के नाम की भी चर्चा हो रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी तक निर्माताओं की तरफ से कोई भी घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 2020: Jasmin Bhasin and Pavitra Punia to Enter in Salman Khan Bigg Boss 14
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान ने शो का प्रमोशन शुरू कर दिया है। खबर है कि इस नए सीजन की शुरुआत सितंबर के अंतिम सप्ताह से होने वाली है। इसकी शूटिंग 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' के खत्म होने के बाद शुरू होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed