इन दिनों छोटे पर्दे का शो 'मुझसे शादी करोगे' काफी चर्चा में है। इस शो में बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा और शहनाज गिल कौर अपना स्वयंवर करवा रहे हैं। इन दोनों के दूल्हा और दुल्हन बनने के लिए बहुत से लड़के-लकड़कियों ने शो में हिस्सा लिया है। इस शो के अंदर कई सितारे भी शिरकत करते हैं और शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स को टास्क भी देते हैं। एक बार फिर से 'मुझसे शादी करोगे' में गौतम गुलाटी पहुंचे।
गौतम गुलाटी ने जसलीन को बताया ओवर एक्टिंग की दुकान, फिर ऐसे दिया रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में पहुंचकर गौतम गुलाटी ने सभी कंटेस्टेंट के साथ काफी मस्ती की। शो में पहुंचकर उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में पब्लिक रिव्यू दिया और सभी को अलग-अलग टैग भी दिया। गौतम गुलाटी ने जसलीन मथारू को ओवरएक्टिंग की दुकान का टैग दिया। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। गौतम ने कहा कि पब्लिक ने एक घरवाले को ओवरएक्टिंग की दुकान का खिताब दिया है। आप लोगों के अनुसार वह कौन कंटेस्टेंट है जिसे लोगों ने ये टैग दिया होगा। सभी घरवाले संजना गलरानी का नाम लेते हैं लेकिन संजना खुद को नहीं जसलीन मथारू को ओवरएक्टिंग की दुकान मानती हैं। इस बीच जसलीन और संजना के बीच बहसबाजी भी होती है।
कुछ देर बाद गौतम गुलाटी पब्लिक की राय रखते हुए बताते हैं कि पूरे इंडिया की नजर में ओवरएक्टिंग की दुकान संजना गलरानी नहीं बल्कि जसलीन मथारू हैं। अपना नाम सुनकर जसलीन हैरान हो जाती हैं। वह कहती हैं, 'क्योंकि मैं एक्सप्रेसिव हूं इसका ये मतलब नहीं कि मैं ओवरएक्टिंग करती हूं।' इतना ही नहीं गौतम गुलाटी जसलीन को इस बात का यकीन दिलवाने के लिए दर्शकों के वीडियो भी दिखाते हैं जिसमें वह सभी जसलीन को ओवरएक्टिंग की दुकान कहते हैं।
गौरतलब है कि पारस छाबड़ा के लिए जसलीन मथारू अक्सर अन्य कंटेस्टेंट्से के साथ झगड़ा करती हुई नजर आती हैं। बीते दिनों प्रसारित हुए शो में 'मुझसे शादी करोगे' में मौजूद चारों लड़कियां पारस छाबड़ा के साथ समय बिताने के लिए एक-दूसरे से लड़ने लगती हैं। इतना ही नहीं देखते ही देखते ये चारों लड़कियां एक-दूसरे के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करने लगती हैं। दरअसल 'मुझसे शादी करोगे' में गौतम गुलाटी पहुंचे थे। यहां उन्होंने शो के अंदर नया ट्विस्ट खोला।
गौतम गुलाटी ने शो में आकर बताया कि अब शहनाज गिल और पारस छाबड़ा पूरा समय घर में मौजूद नहीं रहेंगे। कंटेस्टेंट्स को पारस-शहनाज के साथ समय बिताने के लिए उसे कमाना होगा। इसी वजह से पारस के साथ समय बिताने के लिए हिना, संजना गलरानी और जसलीन मथारू का झगड़ा हो जाता है। पारस के साथ समय बिताने के लिए हिना कहती हैं कि, 'पारस को वही लड़कियां चाहिए जो हर किसी के साथ ना रहती हो। जो आसानी से एवेलेबल होती हैं वो नहीं।' हिना की ये बाद सुनकर संजना गलरानी भड़क जाती हैं। उन्हें हिना के 'ईजली एवेलेबल' वाले कमेंट से परेशानी होती है और संजना उनपर चिल्लाने लगती हैं। वहीं जसलीन मथारू भी गुस्सा होती हैं। जसलीन गुस्से में संजना गलरानी से कहती हैं कि अभी अपने कैरेक्टर पर बात आई तो बड़ी मिर्ची लगी है। जब मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाई तब कुछ नहीं। मेरे कैरेक्टर का क्या ?
पढ़ें: पारस के साथ समय बिताने के लिए आपस में लड़ीं तीन लड़कियां, एक-दूसरे के कैरेक्टर पर उठाए सवाल