{"_id":"5bb82e8c867a550769079409","slug":"kbc-10-pravin-kumar-tevtia-who-was-injured-during-26-11-attacks-won-12-lakh-50-thousand-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: 26\/11 हमले में 4 गोलियां खाकर भी 150 से ज्यादा लोगों की बचाई जान, अब जीते 12 लाख रुपए","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: 26/11 हमले में 4 गोलियां खाकर भी 150 से ज्यादा लोगों की बचाई जान, अब जीते 12 लाख रुपए
Sat, 06 Oct 2018 09:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' का वैसे तो हर एपिसोड ही खास होता है लेकिन शुक्रवार का एपिसोड इस वजह से ज्यादा खास हो जाता है क्योंकि इसमें भारत के कर्मवीर आते है। इस बार 'केबीसी' 10 में मुंबई 26/11 आतंकी हमले में अपनी जान की बाजी लगातार 150 से भी ज्यादा लोगों को बचाने वाले पूर्व मरीन कमांडो प्रवीण कुमार तेवतिया आए।
2 of 5
Pravin Kumar Tevtia
प्रवीण कुमार तेवतिया शौर्य चक्र से सम्मानित हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान अमिताभ बच्चन ने प्रवीण तेवतिया से उनके अनुभवों के बारे में बात की। प्रवीण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। प्रवीण के बड़े भाई भी भारतीय सेना में है। उन्होंने बताया कि 12वीं के बाद एनसीसी आर्मी विंग ज्वॉइन की थी। आर्मी में ही भर्ती होना चाहता था लेकिन हाइट कम होने की वजह से दाखिला नहीं मिला। तब भाई ने कहा कि तुम नेवी या फिर एयरफोर्स ज्वॉइन कर लो।
3 of 5
Pravin Kumar Tevtia
प्रवीण ने बताया कि जब उन्होंने नेवी ज्वॉइन की थी उस वक्त उनकी उम्र महज 17 साल थी। साल 2008 में ताज होटल पर हुए आतंकी हमले में प्रवीण कुमार तेवतिया को 4 गोलियां भी लगी थीं। एक गोली कान में लगने की वजह से सुनने की क्षमता पर कुछ प्रभाव पड़ा था। इसके बाद प्रवीण ने फील्ड की बजाय डेस्क का काम संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh
'कौन बनेगा करोड़पति' के कर्मवीर एपिसोड में प्रवीण कुमार तेवतिया ने अपनी किस्मत आजमाई। हॉट सीट पर उन्होंने शानदार खेलते हुए 12 लाख 50 रुपए जीते। प्रवीण कुमार तेवतिया से पहले हॉट सीट पर सीआईएसएफ जगबंधु बसुनिया बैठे थे। जगबंधु 25 लाख रुपए जीत चुके थे लेकिन 50 लाख के सवाल का जवाब नहीं दिया और बीच में ही खेल को छोड़ने का फैसला किया। जगबंधु कुल 25 लाख रुपए जीतकर गए।
विज्ञापन
5 of 5
rashmi rawat
जगबंधु से पहले उत्तराखंड की रश्मि रावत ने शो में अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि वह मोटी रकम जीतने में नाकामयाब हुईं और महज 10 हजार रुपए से भी संतोष करना पड़ा। 'कौन बनेगा करोड़पति' शो दर्शकों के बीच हमेशा से ही पॉपुलर रहा है लेकिन इस बार की रेटिंग इस शो के लिए बड़ा झटका है। इस बार यह शो रेटिंग में टॉप 10 से बाहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।