छोटे पर्दे पर अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने शो केबीसी से सभी का दिल और टीआरपी जीतने में कामयाब दिख रहे हैं। शो का हर एपिसोड किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाता है। वैसे बात नए एपिसोड की करें तो जल्दी ही इस सीजन को एक नया करोड़पति मिल सकता है। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
KBC 11: बिहार के ये जेल अधीक्षक बनेंगे करोड़पति? वायरल हुए शो के प्रोमोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल आज शो में हॉट सीट पर अजीत कुमार बैठे नजर आएंगे। जो एक जेल अधीक्षक हैं। एपिसोड के लेटेस्ट प्रोमोज में आप देख सकते हैं कि न सिर्फ अजीत बखूबी गेम खेल रहे हैं बल्कि साथ ही साथ अमिताभ बच्चन भी उनके मुरीद नजर आ रहे हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर केबीसी के तीन नए प्रोमो शेयर किए हैं। इन प्रोमोज में आप अजीत को इस गेम को बहुत अच्छे से खेलते देख सकते हैं। इसके साथ ही जो बात इन प्रोमोज को खास बनाती है वो ये की अजीत शो में 50 लाख रुपये जीतने के बाद 1 करोड़ के सवाल तक जाने वाले हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
गौरतलब है कि एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स की लाइफलाइन एक करोड़ के सवाल पर पहुंचने तक खत्म हो जाती है तो वहीं अजीत की लाइफलाइन बाकी है और सवाल के लिए वो 50-50 का इस्तेमाल भी करते हैं। अब वो एक करोड़ जीत पाते हैं या नहीं, ये तो शो के टेलिकास्ट होने पर ही सामने आएगा।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
वीडियो में अजीत अमिताभ बच्चन से ढेर सारी बाते करते भी नजर आ रहे हैं। अजीत कहते हैं कि उन्होंने अलग-अलग जेलों का भ्रमण किया हुआ है। इससे उन्हें पता चला कि ज्यादातर अपराधी अपनी स्थितियों की वजह से अपराध करते हैं। दोस्ती और आवेग इसके कारण होते हैं। इसके अलावा अजीत ने बताया कि कैसे जेल में भी सुधार हो रहा है।
पढ़ें: सीने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं लता मंगेशकर, इलाज के बाद लौटीं घर