फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से जूझ रहीं ये अभिनेत्री, अब दोस्तों ने भेजा खास संदेश

Thu, 04 Jun 2020 10:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 04 Jun 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
mohena kumari singh coronavirus health update friends sends get well soon message
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। अब अभिनेत्री ने दोस्तों के भेजे खास संदेश को प्रशंसकों के साथ साझा किया है।
mohena kumari singh coronavirus health update friends sends get well soon message
मोहिना के लिए दोस्तों का मैसेज - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके कई दोस्त नजर आ रहे हैं। सभी पेपर लेकर खड़े हैं जिस पर कुछ ना कुछ संदेश लिखा हुआ है। पूरे मैसेज को देखें तो लिखा है, 'जल्दी ठीक हो जाओ मोहिना, सुयश और परिवार। आप सभी को ढेर सारा प्यार।' 

mohena kumari singh coronavirus health update friends sends get well soon message
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों..।' साथ ही उन्होंने हार्ट वाला इमोजी भी पोस्ट किया। इस कैप्शन में मोहिना ने अपने सभी दोस्तों को टैग किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Guysssss ♥️ @shampagopikrishna999 @bertdsou @mehtaamey @varunkalra93 @wanvariprerna @iamkhalidkhan @pratagonist @alwayshungryzee @suyeshrawat

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

विज्ञापन
विज्ञापन
mohena kumari singh coronavirus health update friends sends get well soon message
परिवार के साथ मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मोहिना के साथ उनके पति सुयश, जेठानी आराध्या, आराध्या के बेटे श्रेयांश, ससुर और मंत्री सतपाल महाराज भी इस संक्रमण की चपेट में आए हैं। मोहिना ने एक पोस्ट लिखकर बताया था कि 'सो नहीं पा रही हूं। ये दिन हमारे लिए काफी मुश्किलों भरे हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि सबकुछ जल्दी ठीक हो जाए। हम ठीक हैं। हमें कोई अधिकार नहीं है कोई शिकायत करने का क्योंकि बाहर ऐसे कई लोग हैं जो हमसे कहीं ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
mohena kumari singh coronavirus health update friends sends get well soon message
सास के साथ मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सतपाल महाराज की पत्नी और मोहिना की सास अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतपाल महाराज और उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही आवास में काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। कुल 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से कुल 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed