फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंटेस्टेंट्स से लेकर शो की टाइमिंग तक, प्रीमियर से पहले जानें BIGG BOSS 13 के बारे में सब कुछ

Sun, 29 Sep 2019 06:25 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 29 Sep 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Salman khan Bigg Boss 13 Latest News contestants Viral Promos winners and new Changes in Bigg Boss
salman khan - फोटो : social media

एक बार फिर छोटे पर्दे पर सलमान खान बिग बॉस के 13वें सीजन के साथ दस्तक देने आ रहे हैं। बिग बॉस 13 आज (29 सितंबर) रात 9 बजे से शुरू होगा। आज दमदार आगाज के बाद आप बिग बॉस 13 को कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार तक रात 10.30 बजे देख सकते हैं। वैसे इस बार बिग बॉस में काफी कुछ स्पेशल होने वाला है। तो स्पेशल बिग बॉस के लिए इस स्पेशल स्टोरी में आपको बताते हैं बिग बॉस 13 के बारे में कुछ खास बातें।

Salman khan Bigg Boss 13 Latest News contestants Viral Promos winners and new Changes in Bigg Boss
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

कंटेस्टेंट्स के नाम
'बिग बॉस 13' को लेकर कई लिस्ट सामने आई हैं। हालांकि किसी भी नाम पर तब तक मुहर नहीं लग सकती जब तक वो शो में नजर नहीं आ जाते। लेकिन अमर उजाला आपको कुछ ऐसे नाम बताता है जिनके शो में आने के सबसे अधिक चांस हैं। एक नजर उन नामों पर...

1.कोएना मित्रा 
2.रश्मि देसाई 
3.सिद्धार्थ शुक्ला
4.देवोलीना भट्टाचार्य
5.दलजीत कौर
6.पारस छाबड़ा
7.आरती सिंह
8.सिद्धार्थ डे
9.अबु मलिक
10.शहनाज गिल
11. माहिरा शर्मा
12.आसिम रिआज
13.शेफाली बग्गा

Salman khan Bigg Boss 13 Latest News contestants Viral Promos winners and new Changes in Bigg Boss
Bigg Boss - फोटो : amar ujala

अभी तक के विनर्स
बिग बॉस का ये 13वां सीजन है। इससे पहले भी दर्शकों को इसके 12 सीजन का मजा मिल चुका है। यानी 12 सीजन और 12 विनर्स, तो एक नजर बिग बॉस के अभी तक के 12 विनर्स पर...

बिग बॉस 12: दीपिका कक्कड़
बिग बॉस 11: शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 10: मनवीर गुर्जर 
बिग बॉस 9:  प्रिंस नरूला 
बिग बॉस 8: गौतम गुलाटी
बिग बॉस 7 : गौहर खान
बिग बॉस 6: उर्वशी ढोलकिया
बिग बॉस 5: जूही परमार 
बिग बॉस 4: श्वेता तिवारी
बिग बॉस 3: विंदू दारा सिंह 
बिग बॉस 2: आशुतोष कौशिक
बिग बॉस 1: राहुल रॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan Bigg Boss 13 Latest News contestants Viral Promos winners and new Changes in Bigg Boss
Bigg Boss 13 house picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शो के प्रोमोज
बिग बॉस के आगाज के साथ ही सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आ चुके हैं। कुछ प्रोमोज में तो कंटेस्टेंट्स का भी जिक्र किया गया है और उन्हें परफॉर्म करते दिखाया गया है। हालांकि किसी भी प्रोमो में उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आप भी देखिए बिग बॉस के कुछ प्रोमोज।
 


 

 
 
 

विज्ञापन
Salman khan Bigg Boss 13 Latest News contestants Viral Promos winners and new Changes in Bigg Boss
bigg boss 13 - फोटो : social media

Bigg Boss 13 के बदलाव
पिछले 12 सीजन्स के बाद इस बार बिग बॉस 13 में काफी बदलाव किए गए हैं। ऐसे में एक नजर कुछ बदलावों पर....

1. इस बार शो का सेट लोनावला नहीं बल्कि मुंबई की फिल्म सिटी में ही बना है। एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ओमंग कुमार ने इस बात का खुलासा किया था। ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता बीते 7 साल से बिग बॉस का सेट डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने बात करते हुए कहा था कि 'बिग बॉस 13' का सेट लोनावला से शिफ्ट हो गया है।  

2. खबरों की मानें तो इस बार 'बिग बॉस' को सलमान खान अकेले होस्ट नहीं करेंगे। इस बार सलमान के साथ महिला होस्ट के होने की चर्चा तेज है। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा कि सलमान किसी महिला होस्ट के साथ मिलकर बिग बॉस होस्ट करेंगे। इससे पहले सलमान 'बिग बॉस 5' में संजय दत्त के साथ शो होस्ट कर चुके हैं।  

3. 'बिग बॉस' से जुड़ी खबर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में सलमान खान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया गया था। ट्वीट के मुताबिक सलमान खान 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के लिए 400 करोड़ रुपए लेंगे। 

पढ़ें: BIGG BOSS 13: बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स और न्यूज एंकर का तड़का, इस बार ऐसी है कंटेस्टेंट लिस्ट!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed