फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया यूजर ने दिव्यांका त्रिपाठी को दी खास नसीहत, अभिनेत्री ने जवाब से जीत लिया दिल

Tue, 13 Oct 2020 04:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 13 Oct 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Television Actress Divyanka Tripathi Replied To a Social Media User Who Comment To Not Take Drugs
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Twitter
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हों या टेलीविजन के कलाकार, सभी की फैन फॉलोइंग खूब रहती है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए फैंस अपने पसंदीदा कलाकार से बात- चीत भी करते रहते हैं। कई बार सेलेब्स व्यस्त शिड्यूल होने के चलते जवाब नहीं दे पाते, तो कई बार ऐसा जवाब देते हैं जो उनके फैंस का दिल जीत लेता है। हाल ही में ऐसा है कुछ हुआ है छोटे पर्दे की इशि मां, यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया के साथ।
Television Actress Divyanka Tripathi Replied To a Social Media User Who Comment To Not Take Drugs
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : फाइल फोटो

दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी के साथ दिव्यांका अपने फैंस के सवालों का भी जवाब देती रहती हैं। हाल ही में दिव्यांका के एक फैन ने उनके लिए एक संदेश दिया जो दिव्यांका को भी खासा पसंद आया। दिव्यांका ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सभी का दिल जीत लिया।

Television Actress Divyanka Tripathi Replied To a Social Media User Who Comment To Not Take Drugs
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram

एक सोशल मीडिया यूजर ने दिव्यांका के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है दिव्यांका। अच्छी-अच्छी फिल्में करो और ड्रग्स के चक्कर में मत पड़ना और करण जौहर के पास तो भूल के भी मत जाना।' यूजर के इस कमेंट से दिव्यांका भी खासी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने इस यूजर को सटीक जवाब देकर अपने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Actress Divyanka Tripathi Replied To a Social Media User Who Comment To Not Take Drugs
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram

दिव्यांका ने इस यूजर को रिप्लाय करते हुए लिखा, 'यह बात बहुत अच्छी लगी, दिल से धन्यवाद। आज कल सब अमूमन तौर पर दूसरों को बिना वजह गलत ही मान के चलते हैं। कलाकार कितने भी मजबूत दिखें, दिल तो दुखता है। जिस रोज से पिताजी इस शहर के हवाले कर भोपाल गए, प्रयास यही है कि उनका सिर फख्र से ऊंचा रहे। यह कमल कीचड़ में भी कमल ही रहेगा।'

विज्ञापन
Television Actress Divyanka Tripathi Replied To a Social Media User Who Comment To Not Take Drugs
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उन्होंने जी टीवी के धारावाहिक 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टेलीविजन पर कदम रखा था। उन्होंने इसके बाद लगातार कई धारावाहिकों में काम किया। हाल फिलहाल में दिव्यांका सबसे चर्चित धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' रहा। इस धारावाहिक में उन्होंने इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया।

पढ़ें: हर काम को ठहराव के साथ करना पसंद करते हैं पंकज, असफलताओं को मानते हैं सफलता का कारण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed