नए साल के दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया (Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी की है, जिसमें काफी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस हफ्ते भी हर बार की तरह ‘अनुपमा’ ने पहले नंबर की ‘गद्दी’ पर जीत हासिल की है लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ ने कई सीरियल्स के लिए परेशानी खड़ी कर दी। साल के दूसरे हफ्ते में राजन शाही के इस सीरियल ने दो शोज को बहुत बड़ा झटका दिया है। तो आइए बिना देर किए आपको दूसरे हफ्ते के टॉप पांच टीवी सीरियल्स के बारे में बताते हैं, जिनकी कहानी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच में कामयाब रही है।
TRP Week 2: ‘अनुपमा’ का टीआरपी लिस्ट में दबदबा जारी, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने इन दो सीरियल को दिया झटका
ये रिश्ता क्या कहलाता है
राजन शाही का टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लंबे समय से फैंस के दिलों पर राज कर रहा है लेकिन इस बार इस सीरियल ने टीआरपी चार्ट में बहुत बड़ी छलांग लगाई है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी चार्ट में दूसरे स्थान पर रहा है। पिछली बार ये सीरियल टीआरपी की लिस्ट में चौथे नंबर पर था। शो में इन दिनों अभिमन्यु और आरोही की शादी का ट्रैक चल रहा है।
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीआरपी चार्ट में तीसरे नंंबर पर खिसक गया है। इस सीरियल में सई जोशी (आयशा सिंह) और विराट चौहान (नील भट्ट) का किरदार फैंस का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, शो में इन दिनों श्रुति का ट्रैक चल रहा है, जो फैंस को अब बोर करने लगा है।
इमली
स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ की टीआरपी में भी गिरावट आई है। इस हफ्ते 'इमली' चौथे नंबर पर पहुंच गया है। आदित्य का किरदार निभाने वाले गश्मीर महाजनी सीरियल को छोड़ चुके हैं। ऐसे में अब जल्द ही इमली-आर्यन का लव एंगल दिखाया जाएगा। हालांकि, सीरियल में जल्द नई एंट्री भी होगी।
‘ये हैं चाहतें’
स्टार प्लस का सीरियल ‘ये हैं चाहतें’ ने इस बार टीआरपी चार्ट में एंट्री की है। ये सीरियल टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर रहा है। इस सीरियल में अकबर काजी और शरगुन कौर लीड रोल निभा रहे हैं।