'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मोहना ने इस साल 8 फरवरी को सुयेश रावत से सगाई की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। वहीं अब मोहना ने सोशल मीडिया पर बैचलर पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं। खास बात है कि मोहना ने दोस्तों के लिए पार्टी विदेश में रखी थी। इस वजह से उनकी पार्टी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।
इस मशहूर टीवी अभिनेत्री ने विदेश में दोस्तों को दी बैचलर पार्टी, शादी के बाद छोड़ देंगी इंडस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहना ने यह पार्टी Amsterdam में रखी थी। तस्वीरों में मोहना दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में मोहना सड़क के बीचोंबीच हाथ फैलाकर खड़ी हुई हैं। तस्वीर के पीछे का नजारा बेहतरीन है। बाकी तस्वीरों में वह दोस्तों के साथ अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें:- कपिल के नाम से अश्लील चुटकुला वायरल, भड़की यूजर से कॉमेडियन बोला- बहन फैक्ट्स चेक कर लेतीं
मोहना और सुयश की शादी 14 अक्टूबर को है। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान मोहना ने बताया था कि वह शादी के बाद अभिनय छोड़ देंगी। मोहना ने कहा था- 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं। टीवी छोड़ने का फैसला मेरे कुछ दोस्तों को सही नहीं लगा लेकिन मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं।'
यह भी पढ़ें:- पति से तलाक के बाद अब इस अभिनेता को डेट कर रही टीवी की 'तपस्या', ये है आगे का प्लान
मोहना रेवा के राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अभिनय करने से पहले मोहना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। इसके बाद अभिनय शुरू किया। टीवी के अलावा मोहना फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। मोहना रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं।
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मोहना हरिद्वार में शादी कर रही हैं। शादी के बाद मोहना देहरादून में रहेंगी। आपको बता दें, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के 5 साल आगे बढ़ने के बाद मोहना कुमारी सिंह शो में नजर नहीं आ रही हैं। शो में सिर्फ उनके पति का रोल निभाने वाले नक्ष को ही दिखाया जा रहा है।