सब्सक्राइब करें

फिल्म हिट कराने के लिए कहां-कहां माथा टेकते हैं सेलेब्रिटी, देखें

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
Temples where top celebrities visit every year
हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

रुपहले पर्दे की चमक-दमक एक वक्त तक तो अच्छी लगती है। लेकिन जीवन में थोड़ा ठहराव, थोड़ा सुकून, थोड़ी शांति भी जरूरी है। ये बात शायद आपके चहेते सितारे भी जानते हैं। इसलिए कोई मदिर जाता, तो कोई दरगाह, तो कोई हिमालय का रुख करता है। चलिए सितारों की टोली से कुछ दिग्गजों की बात करते हैं और आपको बताते हैं इनकी आस्था के घर कौन-कौन से हैं।

Trending Videos

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

Temples where top celebrities visit every year
बच्चन परिवार

सबसे पहले बात कर लेते हैं महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार की। पत्नी जया, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या अक्सर बिग बी के साथ धार्मिक स्थलों पर देखे जाते हैं। मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, तिरुपति का वेक्टेश्वर मंदिर कुछ ऐसी जगह हैं जहां बच्चन परिवार अक्सर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

Temples where top celebrities visit every year
रजनीकांत

फिल्म जगत में रजनीकांत की छवि एक ईमानदार, दयालू और धार्मिक आदमी की है। मन के सुकून और आत्मा की शांति के लिए रजनी हिमालय का रुख करते हैं। रजनी अक्सर मंदिरों में देखे जाते हैं। तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्रा के सत्य साईं बाबा मंदिर में भी रजनी जाते हैं। रजनी धर्म गुरू राघवेंद्र स्वामी के भक्त हैं।

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

Temples where top celebrities visit every year
दीपिका पादुकोण

बहुमुखी प्रतिभा से देश और विदेश में ख्याति पाने वाली दीपिका पादुकोण को भी भगवान में गहरी आस्था है। दीपिका अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले और बाद में मंदिर जाती हैं। सिद्धि विनायक मंदिर, स्वर्ण मंदिर, तिरुपति का वेंकटेश्वर मंदिर दीपिका की लिस्ट में हैं।

विज्ञापन

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

Temples where top celebrities visit every year
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की गणपति में गहरी आस्था है। इसलिए अक्सर सिद्धि विनायक मंदिर जाना नहीं भूलतीं। प्रियंका माता वैष्णों देवी मंदिर और मुंबई के अंधेरी स्थित चा राजा मंदिर भी जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed