फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Code M2 Trailer: आर्मी अफसर बन फिर दहाड़ेंगी जेनिफर विंगेट, नए मिशन पर दुश्मनों का करेंगी खात्मा

Fri, 27 May 2022 06:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 27 May 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Code M season 2 trailer Jennifer Winget starts new new mission as an army officer web series released on 9 june
code m 2 trailer - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी क्वीन जेनिफर विंगेट की पॉपुलर वेब सीरीज 'कोम ड' को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था और अब फैंस इस सीरीज के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस इंतजार के बीच फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। 'कोड एम' के दूसरे सीजन का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसमें जेनिफर एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि जेनिफर एक मिशन को खत्म करने के बाद नए मिशन पर निकल पड़ी हैं। 

Code M season 2 trailer Jennifer Winget starts new new mission as an army officer web series released on 9 june
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर विंगेट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कोड एम 2' का ट्रेलर शेयर किया है। 1 मिनट 36 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत ही एक्शन से होती है। सीरीज में जेनिफर ने मोनिका का किरदार निभाया है, जो आर्मी अफसर के अवतार में फैंस का दिल जीत रही हैं। इस ट्रेलर से इतना तो साफ हो रहा है कि मोनिका एक नई जगह पर है, जहां वह एक और केस को सुलझाती नजर आएगी। इस दौरान उसे फिर से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस बार भी वह किसी पर भरोसा करने वाली नहीं है।   

View this post on Instagram

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1)

Code M season 2 trailer Jennifer Winget starts new new mission as an army officer web series released on 9 june
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर विंगेट ने इस ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'साथियों ध्यान दें। क्या आप मेजर मोनिका मेहरा से जुड़ने के लिए तैयार हैं क्योंकि वह देश की रक्षा करती हैं, चाहे कुछ भी कीमत क्यों न हो।' बता दें कि 'कोड एम' साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी, जिसके जरिए ही जेनिफर ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इस सीरीज को दर्शकों ने अच्छा खासा रिस्पॉन्स दिया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Code M season 2 trailer Jennifer Winget starts new new mission as an army officer web series released on 9 june
कोड एम - फोटो : सोशल मीडिया
कब आ रहा है दूसरा सीजन
जेनिफर विंगेट की वेब सीरीज 'कोड एम' के दूसरे सीजन का निर्देशन अक्षय चौबे ने किया है, जो 9 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्ट वूट पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज को कुल आठ एपिसोड होंगे। इस सीरीज में जेनिफर के अलावा तनुज विरवानी भी होंगे, जो सीजन एक भी में नजर आए थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed