फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhappa: टीवी के बाद ‘धप्पा’ से मोनालिसा ने किया ओटीटी पर डेब्यू, फोटो शेयर कर दिखाया अपना लुक

Fri, 27 May 2022 04:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 27 May 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
Monalisa OTT Debut With Jai Bhanushali in Dhappa and Know about the cast of series
मोनालिसा - फोटो : Instagram

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा हिंदी टेलीविजन का भी लोकप्रिय चेहरा हैं। कई सारे टीवी शोज में अपनी अदाकारी का जादू दिखाने के बाद अब वह ओटीटी पर भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपना लुक सबको दिखाया है। इसके बाद से ही फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Monalisa OTT Debut With Jai Bhanushali in Dhappa and Know about the cast of series
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की है। मोनालिसा का यह लुक उनकी ओटीटी डेब्यू सीरीज का है। ‘धप्पा’ वेब सीरीज 24 मई को रिलीज हो चुकी है। तस्वीरों में मोनालिसा पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

Monalisa OTT Debut With Jai Bhanushali in Dhappa and Know about the cast of series
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फोटो पर उनकी सीरीज धप्पा का लोगो और हंगामा प्ले भी लिखा हुआ है। वहीं, उनकी इस फोटो पर पति विक्रांत ने भी कमेंट में दिल की इमोजी पोस्ट की है। फैंस भी मोनालिसा को वेब सीरीज के लिए बधाई देने के साथ उनके लुक की भी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monalisa OTT Debut With Jai Bhanushali in Dhappa and Know about the cast of series
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ‘धप्पा’ वेब सीरीज हंगामा प्ले पर रिलीज हो चुकी है। इसमें मोनालिसा के साथ जय भानुशाली भी मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा वरुण जैन, अबीगैल पांडे, क्रिसन बैरेटो, विशाल सिंह, सनम जौहर, स्मृति खन्ना, अभिषेक कपूर, समृद्ध बावा, दिशांक अरोड़ा, साक्षी शर्मा और मोहित दुसेजा भी इस सीरीज का हिस्सा हैं। इस सीरीज के अलावा मोनालिसा ‘रात्रि के यात्री 2’ सीरीज में भी नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed