सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Disney Films Release: डिज्नी इंडिया ने खोला मेगा बजट फिल्मों का पिटारा, अगले साल के अंत तक रिलीज होंगी ये फिल्में

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Oct 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Disney India announces release dates of upcoming films
Disney Films Release - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हिंदी सिनेमा के सारे बड़े दिग्गज जब अपनी फिल्मों के लिए अगले साल के अहम शुक्रवार बुक कर चुके तो दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी बन चुकी डिज्नी ने अपना मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। कंपनी की भारतीय शाखा डिज्नी इंडिया ने मंगलवार को इस साल के बाकी बचे महीनों और अगले साल के लिए अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का एलान कर दिया। मंगलवार को जिन अहम मेगा बजट फिल्मों की भारत में रिलीज डेट घोषित की गई, उनमें दिवाली पर रिलीज हो रही ‘इटर्नल्स’ के अलावा ‘डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’, ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर’ और फिल्म ‘अवतार’ की सीक्वेल की तारीखें शामिल हैं।

Trending Videos
Disney India announces release dates of upcoming films
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डिज्नी इंडिया की साल 2021 और 2022 में रिलीज होने वाली जिन फिल्मों की रिलीज डेट मंगलवार को घोषित की गईं, उनमें से इस साल की सबसे ज्यादा रोमांचक फिल्म मानी जा रही ‘इटर्नल्स’ को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म ऐसे सुपरहीरोज की कहानी है जो धरती पर आदिकाल से मौजूद रहे हैं। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की इस कहानी से अब तक बनी फिल्मों के संपर्क सूत्र कैसे जुड़ने वाले हैं, ये देखने के लिए एमसीयू के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
डिज्नी इंडिया की साल 2021 के बाकी बचे महीनों में रिलीज होने वाली फिल्मों की रिलीज डेट इस प्रकार है:
रिलीज डेट                      फिल्म
22 अक्तूबर                    द लास्ट ड्यूएल
29 अक्तूबर                    रॉन्स गॉन रॉन्ग
5 नवंबर                          इटर्नल्स
10 दिसंबर                     वेस्ट साइड स्टोरी
24 दिसंबर                     द किंग्स मैन

विज्ञापन
विज्ञापन
Disney India announces release dates of upcoming films
बिक्रम दुग्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन रिलीज तारीखों की घोषणा पर स्टार और डिज्नी इंडिया के हेड ऑफ स्टूडियोज और वाइस प्रेसीडेंट बिक्रम दुग्गल कहते हैं, ‘डिज्नी ने हमेशा नवोन्मेषी और समाहित करने वाली कहानियों में अग्रणी स्थान बनाए रखा है और हम देश भर के लोगों के मनोरंजन के लिए ऐसी ही खास कहानियां लाते रहने के लिए समर्पित हैं। आने वाले महीनों में रिलीज होने जा रही हमारी फिल्मों में कई रोमांचक फिल्में शामिल हैं जिनकी शुरुआत मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के नए चरण की शुरुआत करने वाली फिल्म ‘इटर्नल्स’ से होने जा रही है। सिनेमा हमेशा से लोगों को एक छत के नीचे एक साथ लाकर यादगार अनुभव देने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है और आने वाले दिनों में हम सिनेमा का ये जादू विविधतापूर्ण और रोमांचक फिल्मों के जरिये फिर से जगाने के लिए तैयार हैं।’

Disney India announces release dates of upcoming films
डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डिज्नी की फिल्मों ने भारत की विभिन्न भाषाओं में हमेशा शानदार कारोबार करने में कामयाबी पाई है। कंपनी की हालिया रिलीज फिल्म ‘शांगची: द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’, ‘जंगल क्रूज’ और ‘फ्री गाय’ के शानदार कलेक्शन ने ये बात फिर से साबित की है। डिज्नी इंडिया अगले साल जो फिल्में रिलीज करने जा रही है, उनके नाम और रिलीज डेट इस प्रकार हैं:
रिलीज डेट                फिल्म

11 फरवरी               डेथ ऑन द नाइल
11 मार्च                 टर्निंग रेड
25 मार्च                 डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
6 मई                   थॉर: लव एंड थंडर
17 जून                  लाइटईयर
8 जुलाई                 ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर
7 अक्तूबर               ब्लेड
11 नवंबर                द मार्वेल्स
16 दिसंबर              ‘अवतार’ की सीक्वेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed