{"_id":"5e7c93fc8ebc3e78dc7772f2","slug":"four-more-shots-please-season-2-will-release-in-april-and-shoot-in-out-of-india-location","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन मायनों में अलग होगा फॉर मोर शॉट्स प्लीज का दूसरा सीजन, सामने आई शो से जुड़ी यह अहम जानकारी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
इन मायनों में अलग होगा फॉर मोर शॉट्स प्लीज का दूसरा सीजन, सामने आई शो से जुड़ी यह अहम जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Four More Shots Please
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में तेजी से महिला प्रधान कंटेंट की मांग बढ़ रही हैं। दर्शकों की रुचि देखते हुए मेकर्स भी इस तरह के कंटेंट तमाम प्लेटफॉर्म पर परोस रहे हैं। ऐसी ही एक वेब सीरीज फॉर मोर शॉट्स प्लीज भी है, जिसका दूसरा सीजन दस्तक देने को तैयार है। अमर उजाला को इस शो के दूसरे सीजन की कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है। इसके अनुसार जहां पहले सीजन की शूटिंग मुंबई और गोवा जैसे शहरों में की गई थी वहीं नए सीजन की शूटिंग देश के साथ विदेश में भी की गई है।
Trending Videos
2 of 4
Four More Shots Please
- फोटो : social media
इसमें उदयपुर और इस्तांबुल जैसे शहर भी शामिल हैं। वहीं दूसरे सीजन में चार ऐसी महिलाओं की कहानी से रूबरू करवाया जाएगा जो मुम्बई जैसे शहर में दोस्ती बनाये रखने की खोज करती हैं। दूसरे सीजन का ट्रेलर 31 मार्च 2020 में लॉन्च किया जाएगा और 17 अप्रैल 2020 को इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी। इस शो को दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में करीब 200 देशों में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Four More Shots Please
- फोटो : social media
इसकी कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां से पहले सीजन की कहानी खत्म हुई थी। इसमें आज की महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली विभिन्न स्तरों की समस्याओं देखने को मिलेगी। दूसरे सीजन में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू, के साथ प्रतीक बब्बर, लिसा रे, मिलिंद सोमन, नील भूपलम्, सिमोन सिंह और अमृता पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
4 of 4
Four More Shots Please
- फोटो : social media
अनु मेनेन द्वारा निर्देशित फॉर मोर शॉट्स का पहला सीजन 25 जनवरी 2019 को स्ट्रीम हुआ था। बीते दिनों इसका पहला पोस्टर सामने आया था। दूसरे सीजन को लेकर मुख्य कलाकारों ने अपनी खुशी और उत्साह पहले ही प्रकट कर चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि पहले सीजन की तरह ही इस सीजन को भी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X