सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इमरान को फिर मिला शाहरुख का साथ, 'बार्ड ऑफ ब्लड' के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 26 Mar 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi Will Again Do Netflix Web Series Bard Of Blood Season 2 With Shahrukh Khan Production House
Emraan Hashmi and Shahrukh Khan - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा के किंग अभिनेता शाहरुख खान की निर्माता कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। इसके पहले सीजन को दर्शकों और समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। खबरों की मानें तो इसके दूसरे सीजन को भी ऋभु दासगुप्ता ही निर्देशित कर सकते हैं। खबरों के अनुसार रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीओओ गौरव वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका प्रोडक्शन हाउस इस सीरीज के दूसरे सीजन पर काम कर रहा है। 

Trending Videos
Emraan Hashmi Will Again Do Netflix Web Series Bard Of Blood Season 2 With Shahrukh Khan Production House
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिलहाल यह प्रोजेक्ट शुरुआती अवस्था में है। दूसरे सीजन में भी इमरान हाशमी, शोभिता धुलिपाला और कीर्ति कुल्हाड़ी मुख्य भूमिका में रहेंगी। फिलहाल इसकी पटकथा पर काम चल रहा है। यह सीरीज बिलाल सिद्दीकी की लिखी किताब 'बार्ड ऑफ ब्लड' पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi Will Again Do Netflix Web Series Bard Of Blood Season 2 With Shahrukh Khan Production House
Bard of Blood screening - फोटो : Social Media

पहले सीजन की अगर बात करें तो उसमें कीर्ति कुल्हाड़ी ने जन्नत मारी का किरदार निभाया है, जिसकी मौत हो जाती है। इमरान हाशमी कबीर आनंद के किरदार में नजर आए थे, वहीं शोभिता धुलिपाला ने ईशा खन्ना का किरदार निभाया है। खबरों के अनुसार यह सभी किरदार दूसरे सीजन में भी इसी तरह वापस लौटेंगे। दूसरे सीजन में बिलाल सिद्दीकी की किताब को सिर्फ सौजन्य दिया जाएगा, लेकिन इसकी पटकथा एकदम ओरिजिनल होगी।

Emraan Hashmi Will Again Do Netflix Web Series Bard Of Blood Season 2 With Shahrukh Khan Production House
Bard of Blood - फोटो : Social Media

जब अमर उजाला ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की कार्यकारी टीम से संपर्क करने की कोशिश की तो बताया गया कि अभी इस प्रोजेक्ट पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। टीम के सदस्य ने कहा, 'इस तरह की अभी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं की जा सकती। क्योंकि इसके दूसरे सीजन की हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। निर्माताओं की तरफ से भी अभी किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। कुछ भी तय होते ही आपको सूचित किया जाएगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed