{"_id":"5e79f7808ebc3e75e205f5e5","slug":"coronavirus-due-viewers-away-from-theaters-now-ott-digital-users-growing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघरों से दूर हुए दर्शकों के लिए ओटीटी की ये है तैयारी, कोरोना संकट में बढ़ रहे डिजिटल यूजर्स","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
सिनेमाघरों से दूर हुए दर्शकों के लिए ओटीटी की ये है तैयारी, कोरोना संकट में बढ़ रहे डिजिटल यूजर्स
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 24 Mar 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ott
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन का सहारा सिर्फ मोबाइल और टीवी ही हैं। अब टीवी लोगों को कुछ भी नया देने के लिए असमर्थ है, क्योंकि फिल्मों और टीवी के धारावाहिकों की शूटिंग बीते 17 मार्च से बंद हो गई है। अब लोगों के पास ले देकर सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ही बचते हैं, जो कुछ नई सामग्री लोगों तक पहुंचाने में सक्षम हैं। इसी कारण भारत में लॉकडाउन के बाद ओटीटी पर मौजूद सामग्री को देखने वालों में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
Trending Videos
2 of 4
maska
- फोटो : social media
दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम ने आगे का खाका भी तैयार करके रखा है। अगले ही शुक्रवार को नेटफ्लिक्स मनीषा कोइराला की फिल्म 'मस्का' को अपने प्लेटफॉर्म पर उतारने वाला है। फिल्म के निर्देशक नीरज उधवानी बताते हैं, 'मैंने यह फिल्म नेटफ्लिक्स को जनवरी के पहले सप्ताह में ही बना कर दे दी थी। जैसे कि उनके नियम हैं, उन्हें हर सामान एडवांस में ही चाहिए होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
one more shots please
- फोटो : amar ujala
बात करें अगर अमेजॉन प्राइम वीडियो की, तो वह अपने 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के दूसरे सीजन को रिलीज करने की घोषणा कर चुके हैं। इसकी मार्केटिंग टीम ने भी प्रमोशन की पूरी योजना बना ली है। निर्माण के करीबी सूत्रों के मुताबिक, 'सीरीज के मुख्य कलाकारों के टेलीफोनिक इंटरव्यू के दिन और समय निश्चित कर दिए गए हैं। भीड़ इकट्ठा न करने के उद्देश्य से वीडियो इंटरव्यू पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है, जिन्हें बाद में वीडियो कॉल के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा शो के मुख्य कलाकार अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी सीरीज का प्रचार करेंगे।'
4 of 4
baarish
- फोटो : amar ujala
वहीं देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने ऑल्ट बालाजी के साथ मिलकर बनाए शो 'हू इज योर डैडी' और 'बारिश' के सीजन 2 को अगले महीने में रिलीज करने की तैयारी की है। उधर, ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट ने भी कोरोना संकट के समय घर बैठे लोगों के लिए खास सामग्री परोसने की तैयारी की है। वूट की असुर और मर्जी जैसी वेब सीरीजों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X