{"_id":"69eb5a3ceb33d267970bfd3c","slug":"raghav-chadha-left-aap-and-join-bjp-read-his-love-story-with-wife-parineeti-chopra-2026-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गूगल पर किया सर्च और कर ली शादी': राघव और परिणीति चोपड़ा की प्रेम कहानी कहां से शुरू? सेलिब्रिटी कपल की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गूगल पर किया सर्च और कर ली शादी': राघव और परिणीति चोपड़ा की प्रेम कहानी कहां से शुरू? सेलिब्रिटी कपल की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:26 PM IST
सार
Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही वो भाजपा में शामिल हो गए। अब राघव की चर्चा हो और पत्नी परिणिती का नाम न आए। ऐसा तो हो नहीं सकता। यहां जानिए कपल की लव स्टाेरी....
विज्ञापन
1 of 6
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की लव स्टोरी जैसी लगती है। इसमें पहली नजर का प्यार और बहुत कुछ शामिल है। परिणीति ने राघव को समझने के लिए गूगल पर सर्च किया था और फिर शादी कर ली। जानिए कहां, कब और कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी?
Trending Videos
2 of 6
परिणीति और राघव
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैसे शुरू हुई मुलाकात?
परिणीति और राघव की पहली मुलाकात लंदन में एक पुरस्कार समारोह में हुई थी। परिणीति को फिल्मों के लिए सम्मान मिल रहा था और राघव को समाज सेवा के लिए। मुलाकात बहुत सामान्य तरीके से हुई। अगली सुबह नाश्ते के समय वे फिर मिले। वहां और भी लोग थे, लेकिन दोनों को एक-दूसरे से बात करते हुए बहुत अच्छा लगा। परिणीति ने बाद में बताया कि उन्हें तुरंत ही एहसास हो गया था कि राघव वही व्यक्ति हो सकते हैं जिनसे वे शादी करना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
परिणीति और राघव
- फोटो : इंस्टाग्राम
गूगल पर किया था सर्च
मुलाकात के बाद परिणीति ने गूगल पर राघव के बारे में थोड़ा सर्च किया था क्योंकि वह जानना चाहती थीं कि वे कौन हैं, क्या करते हैं और शादी हुई या नहीं। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से फोन और मैसेज पर बात करने लगे। इसके बाद घंटों फोन पर बातें करने लगे।
4 of 6
परिणीति और राघव
- फोटो : इंस्टाग्राम
चुपचाप प्यार बढ़ता गया
भारत लौटने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को किसी को नहीं बताया। वे चुपचाप मिलते थे- कभी रात में, कभी गुरुद्वारे में या शांत जगहों पर। कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं, कोई बड़ी घोषणा नहीं। इस सादगी की वजह से उनका रिश्ता बिना किसी दबाव के मजबूत होता गया। धीरे-धीरे लोग उन्हें हवाई अड्डे, रेस्तरां और कार्यक्रमों में साथ देखने लगे। मीडिया और फैंस को अंदाजा होने लगा कि दोनों में कुछ खास है।
विज्ञापन
5 of 6
परिणीति और राघव
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई सगाई और फिर शादी
13 मई 2023 को दिल्ली में परिणीति और राघव की सगाई हो गई। यह बहुत छोटा और निजी समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। कोई दिखावा नहीं था, बस प्यार और खुशी थी। 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में उन्होंने शादी कर ली। शादी भव्य थी, लेकिन सादगी भरी थी। महल में हुई शादी में परिवार और दोस्तों के साथ उन्होंने परंपराओं का खूबसूरत मेल किया। सबसे अच्छी बात यह थी कि दोनों बहुत खुश और सहज दिख रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X