रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने आज वर्ल्डवाइड कलेक्शन में प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया है। 'धुरंधर 2' के अलावा सिनेमाघरों में 'डकैत' भी लगी हुई है। जानिए आज 'धुरंधर 2' ने 36वें दिन और 'डकैत' ने 14वें दिन कितने का कलेक्शन किया है।
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' ने दी 'बाहुबली 2' को पटखनी, तोड़ा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड; जानें 36वें दिन का कलेक्शन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 36: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने दुनिया भर में कमाई करके प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है। अब इसकी नजरें आमिर खान की फिल्म 'दंगल' पर टिकी हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'धुरंधर 2' ने दी 'बाहुबली 2' को मात
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने दुनिया भर में कमाई करके 'पुष्पा 2 द रूल' को पीछे छोड़ने के बाद अब 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने दुनिया भर मे कुल 1,810.09 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2' ने कुल 1742 करोड़ रुपये कमाए थे। 'बाहुबली 2' ने 1788 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'दंगल' (2070 करोड़) है।
'धुरंधर द रिवेंज' का गुरुवार का कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर आज 36वें दिन 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 1,122.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
क्या 'दंगल' को हरा पाएगी 'धुरंधर 2'?
'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' को पछाड़ने के बाद अब 'धुरंधर 2' की नजरें आमिर खान की फिल्म 'दंगल' पर टिकी हुई हैं। अगर अगले कुछ हफ्तों में फिल्म अच्छी कमाई करती रही है, तो वह 'दंगल' को पीछे छोड़ सकती है। 'दंगल' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2070 करोड़ रुपये है।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट
- दंगल 2070 करोड़ रुपये
- धुरंधर 2 1,810 करोड़ रुपये
- बाहुबली 2 1788 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 1742 करोड़ रुपये
- धुरंधर 1307 करोड़ रुपये
- आरआरआर 1301 करोड़ रुपये
- केजीएफ अध्याय 2 1250 करोड़ रुपये
- जवान 1160 करोड़ रुपये
- पठान 1048 करोड़ रुपये
- कल्कि, 2898 एडी 1042 करोड़ रुपये

कमेंट
कमेंट X