अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की कमबैक फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि, फिल्म उम्मीद से धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। यही कारण है कि फिल्म एक हफ्ता पूरा करने के बाद भी 100 करोड़ रुपए के आंकड़े से दूर है। जानते हैं अब सातवें दिन गुरुवार को ‘भूत बंगला’ ने की कितनी कमाई?
‘धुरंधर 2’ के सामने एक हफ्ते में कहां तक पहुंच पाई ‘भूत बंगला’? सातवें दिन अक्षय की फिल्म का हुआ इतना कलेक्शन
Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अब बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। जानिए पहले हफ्ते में कितनी हुई फिल्म की कमाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें दिन की कमाई
‘भूत बंगला’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘भूत बंगला’ ने गुरुवार को अपने सातवें दिन 3.42 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ये उसकी बुधवार के कलेक्शन से कम है। हालांकि, संभव है कि देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोत्तरी देखने को मिले। वहीं अब तक ‘भूत बंगला’ की कुल कमाई 82.32 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
‘भूत बंगला’ का कलेक्शन
- ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
- इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए जुटा लिए थे।
- हालांकि, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 19 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
- जबकि तीसरे दिन रविवार को भी ‘भूत बंगला’ को छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 23 करोड़ रुपए छाप डाले।
- चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में फिर गिरावट आई है और महज 6.75 करोड़ रुपए तक ही हो पाई है।
- पांचवें दिन फिल्म की कमाई मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 9.28 करोड़ रुपए रही।
- जबकि छठे दिन फिल्म का कलेक्शन फिर नीचे गिरकर 7.26 करोड़ रुपए ही रहा।
- अब सातवें दिन फिल्म अभी तक सिर्फ 3.42 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की है चुनौती
‘भूत बंगला’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ बनी हुई हैं। अब गुरुवार को ‘धुरंधर 2’ ने अपने 36वें दिन जहां 1.08 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1122.17 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
वहीं ‘डकैत’ ने गुरुवार को अपने 14वें दिन सिर्फ 26 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब तक सिर्फ 33.88 करोड़ रुपए ही हो पाई है।
फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है। बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। फिर वही महल में अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे और सब कुछ होता है और नए-नए राज सामने आते हैं।
‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

कमेंट
कमेंट X