फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

35वें दिन भी ‘भूत बंगला’ के सामने ‘धुरंधर 2’ ने की इतनी कमाई, 13 दिनों में ही पस्त हुई मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’

Wed, 22 Apr 2026 11:03 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:03 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Vs Dacoit Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ‘धुरंधर 2’ बनी हुई है। जानते हैं अब ‘भूत बंगला’ और ‘डकैत’ के सामने कैसा रहा ‘धुरंधर 2’ के 35वें दिन का कलेक्शन…

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla And Dacoit Box Office Collection Ranveer Singh Movie Continuously Perform Well
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पांचवें हफ्ते में भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म अभी भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है और दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। जानते हैं अब 35वें दिन फिल्म ने किया कैसा प्रदर्शन और अब तक हुई कितनी कमाई?

Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla And Dacoit Box Office Collection Ranveer Singh Movie Continuously Perform Well
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

35वें दिन की कमाई
‘धुरंधर 2’ की 35वें दिन की कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘धुरंधर 2’ ने 35वें दिन पांचवे बुधवार को 1.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1121.09 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla And Dacoit Box Office Collection Ranveer Singh Movie Continuously Perform Well
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी छाई ‘धुरंधर 2’
घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्म वर्ल्डवाइड भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में फिल्म अब भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1761.88 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। अब ‘धुरंधर 2’ से आगे सिर्फ ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ ही बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla And Dacoit Box Office Collection Ranveer Singh Movie Continuously Perform Well
धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

‘भूत बंगला’ से हो रही ‘धुरंधर 2’ की टक्कर
‘धुरंधर 2’ के अलावा बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ भी बनी हुई है। ‘भूत बंगला’ की शुरुआत भी हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही रही थी। छह दिनों में अब ‘भूत बंगला’ ने कुल 78.90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। छठे दिन अपने पहले बुधवार को ‘भूत बंगला’ ने 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla And Dacoit Box Office Collection Ranveer Singh Movie Continuously Perform Well
डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम@adivisesh
‘डकैत’ की पतली हुई हालत
मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की ‘डकैत’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि, 13 दिनों में ही ‘डकैत’ की हालत पतली हो गई है। 13वें दिन अपने दूसरे बुधवार को ‘डकैत’ ने सिर्फ 43 लाख रुपए की ही कमाई की है। इसके साथ ही अब तक ‘डकैत’ की कुल कमाई 33.52 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed