सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna Shares Adorable Cocktail 2 Caricature Reel Of Shahid Kapoor And Kriti Sanon

रश्मिका मंदाना ने ‘कॉकटेल 2’ से शाहिद-कृति के दिखाए क्यूट अंदाज, शेयर किया ‘जब तलक’ गाने पर अनोखा वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने ‘कॉकटेल 2’ को लेकर एक अनोखा वीडियो साझा किया है। इसमें फिल्म के तीनों किरदार क्यूट अंदाज में दिख रहे हैं। जानिए वीडियो में क्या है खास…

Rashmika Mandanna Shares Adorable Cocktail 2 Caricature Reel Of Shahid Kapoor And Kriti Sanon
'कॉकटेल 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

शादी के बाद अब रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज हुआ है, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब दर्शक फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले रश्मिका ने फिल्म के अपने को-एक्टर्स शाहिद कपूर और कृति सेनन का एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया है।

Trending Videos

वीडियो में क्या है?
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट एनिमेटेड वीडियो साझा किया है। इसमें ‘कॉकटेल 2’ के किरदारों में ही रश्मिका, शाहिद और कृति सेनन के एनिमेटेड वर्जन नजर आते हैं। तीनों किरदार बीच पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ‘कॉकटेल 2’ का गाना ‘जब तलक’ बज रहा है और तीनों कैरेक्टर इसी गाने के लुक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो के कैप्शन में रश्मिका ने लिखा, ‘रू + दीया + एली + कुणाल… बस अच्छी वाइब्स, तेज म्यूजिक और ढेर सारा मजा।’ इस दौरान रश्मिका ने फिल्म की रिलीज तारीख को लेकर भी स्पष्ट किया कि 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


Rashmika Mandanna Shares Adorable Cocktail 2 Caricature Reel Of Shahid Kapoor And Kriti Sanon
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसी होगी फिल्म की कहानी
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रोमांस और रिश्तों पर एक अलग नजरिया दिखाया जाएगा। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

यह 2012 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, इस बार की कहानी पिछली कहानी से अलग होने की उम्मीद है। हां, दोस्ती का एंगल इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा।

Rashmika Mandanna Shares Adorable Cocktail 2 Caricature Reel Of Shahid Kapoor And Kriti Sanon
विजय और रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के बाद रश्मिका की पहली फिल्म होगी
'कॉकटेल 2' रश्मिका की विजय देवरकोंडा से फरवरी में हुई शादी के बाद पहली फिल्म है। शादी के बाद इस जोड़े ने हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन दिया, जिसमें कृति सैनन, करण जौहर और होमी अदजानिया सहित कई फिल्म जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed