सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Makes First Appearance After Announcing Second Pregnancy With Ranveer Singh At Airport

दूसरी प्रेग्नेंसी घोषित करने के बाद पहली बार नजर आईं दीपिका पादुकोण, प्रोटेक्ट करते दिखे पति रणवीर सिंह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। जानिए किस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस…

Deepika Padukone Makes First Appearance After Announcing Second Pregnancy With Ranveer Singh At Airport
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं। सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद अब दीपिका पादुकोण पहली बार पब्लिक के सामने नजर आई हैं। उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां कैजुअल लुक में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Trending Videos

इस अंदाज में नजर आए दीपिका-रणवीर
फैंस के साथ गुड न्यूज साझा करने के बाद दीपिका पादुकोण पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। पति रणवीर सिंह के साथ दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर आज तड़के स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने कोबाल्ट ब्लू रंग का ओवरसाइज्ड को-ऑर्ड सेट पहना था। इसमें कंट्रास्ट स्टिचिंग वाली ढीली बटन-डाउन शर्ट और मैचिंग स्ट्रेट-फिट ट्राउजर शामिल थे। ब्राइट येलो स्नीकर्स पहने दीपिका ने एक क्लासिक ब्लैक हैंडबैग कैरी किया था। आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए दीपिका ने बाल पीछे बंधे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उनके ठीक पीछे चल रहे रणवीर सिंह भी कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ओवरसाइज्ड व्हाइट टी-शर्ट के साथ बैगी, मल्टी-पॉकेट कार्गो डेनिम जींस पहनी थी। साथ में ब्लैक क्रॉस-बॉडी बैग और डार्क सनग्लासेस लगाए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कपल अपनी कार से उतरकर एयरपोर्ट पर अंदर जाते नजर आते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

Deepika Padukone Makes First Appearance After Announcing Second Pregnancy With Ranveer Singh At Airport
दीपिका पादुकोण ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले हफ्ते दीपिका ने सुनाई गुड न्यूज
पिछले हफ्ते दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह प्रेगनेंसी टेस्ट पकड़े हुए हैं और उस पर दो गुलाबी लाइनें दिख रही हैं, जो पॉजिटिव रिजल्ट का संकेत होती हैं। दीपिका ने कैप्शन में सिर्फ नजर वाले इमोजी बनाए थे।

Deepika Padukone Makes First Appearance After Announcing Second Pregnancy With Ranveer Singh At Airport
राका में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका की पाइपलाइन में हैं बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के खाते में बड़ी फिल्में हैं। वो इस साल के अंत में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसमें शाहरुख और दीपिका का लव एंगल होगा। इसके अलावा दीपिका के पास अल्लू अर्जुन स्टारर एटली की बड़े बजट की फिल्म 'राका' भी है।

वहीं रणवीर सिंह 'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वह अब जय मेहता द्वारा निर्देशित जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed