फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tabu And Nagarjuna Reunite After Three Decades In King100 Filming Begins Tabu Shares Picture

30 साल बाद इस सुपरस्टार के साथ वापसी करेंगी तब्बू, शुरू की फिल्म की शूटिंग; तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Tue, 28 Apr 2026 10:42 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 10:42 AM IST
सार

Tabu Nagarjuna Reunite: तब्बू ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट साझा की है। इस फिल्म के जरिए वो तीन दशक बाद एक सुपरस्टार के साथ वापसी करेंगी। जानिए कौन है वो सुपरस्टार और फिल्म को लेकर क्या है अपडेट…

विज्ञापन
Tabu And Nagarjuna Reunite After Three Decades In King100 Filming Begins Tabu Shares Picture
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने अपनी 100वीं तेलुगु फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म का नाम फिलहाल 'किंग 100' है। अब फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू भी शामिल हो गई हैं। तब्बू इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए दशकों बाद तब्बू और नागार्जुन एक साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

तब्बू ने साझा की तस्वीर
तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म से खुद के जुड़ने और शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। तब्बू ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें फिल्म के टाइटल वाला क्लैपरबोर्ड एक काली कुर्सी पर रखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘और हम शुरू करते हैं किंग100।’ इसके साथ ही तब्बू ने हैशटैग में नागार्जुन का नाम लिखा है और मेकर्स को मेंशन किया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Tabu (@tabutiful)

विज्ञापन
विज्ञापन

Tabu And Nagarjuna Reunite After Three Decades In King100 Filming Begins Tabu Shares Picture
नागार्जुन और तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

तीन दशक बाद साथ नजर आएंगे तब्बू और नागार्जुन
‘किंग 100’ के जरिए तब्बू और नागार्जुन लगभग 30 साल बाद साथ में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले नागार्जुन और तब्बू साल 1996 में आई रोमांटिक फिल्म 'निन्ने पेल्लादाता' में साथ नजर आए थे। अब दर्शक तीन दशक बाद दोनों को एक ही फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, 'किंग 100' की कास्ट और क्रू व फिल्म की कहानी के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Tabu And Nagarjuna Reunite After Three Decades In King100 Filming Begins Tabu Shares Picture
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला

‘भूत बंगला’ में नजर आई हैं तब्बू
वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू हाल ही में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आई हैं। इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। 

वहीं नागार्जुन को आखिरी बार पिछले साल आई रजनीकांत की तमिल एक्शन फिल्म 'कुली' में देखा गया था। जबकि नागार्जुन की आखिरी हिंदी फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' है, जो 2022 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed