सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mukesh Chhabra Slams Troll Culture Says Negativity Is Too Much These Days Talks About Ramayana And Dhurandhar

‘आजकल निगेटिविटी ज्यादा बढ़ गई है’, मुकेश छाबड़ा ने ‘धुरंधर’ और ‘रामायण’ की ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Mukesh Chhabra: मुकेश छाबड़ा ने मौजूदा वक्त के ट्रोलिंग कल्चर की आलोचना की। उन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों की हुई ट्रोलिंग पर भी राय रखी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Mukesh Chhabra Slams Troll Culture Says Negativity Is Too Much These Days Talks About Ramayana And Dhurandhar
मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर’ में जबरदस्त कास्टिंग के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को काफी प्रशंसा मिली है। अब मुकेश छाबड़ा ने एक और बड़ी फिल्म ‘रामायण’ की भी कास्टिंग की है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में मुकेश छाबड़ा ने दोनों फिल्मों को लेकर फैली निगेटिविटी पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने बढ़ते ट्रोलिंग कल्चर की भी आलोचना की।

Trending Videos

लोग जरूरत से ज्यादा राय बना लेते हैं
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान मुकेश छाबड़ा ने ‘रामायण’ और ‘धुरंधर’ को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग और निगेटिव प्रतिक्रियाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आजकल निगेटिविटी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। मुझे नहीं पता कि ये सब कौन करवाता है, कैसे करवाता है। लोग जरूरत से ज्यादा राय बना लेते हैं। मुझे नहीं पता क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन


आजकल किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ट्रोलिंग का चलन बढ़ गया है, लेकिन मैं इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकता। मुझे सबके लिए बुरा लगता है। फिल्म की एक झलक देखते ही लोग प्रतिक्रिया देना शुरू कर देते हैं। लेकिन जानते हैं सबसे अच्छी बात क्या है?

फिल्म रिलीज होते ही ये ट्रोलर्स गायब हो जाते हैं। मुझे बुरा भी लगता है और डर भी लगता है क्योंकि आजकल लोग किसी के बारे में कुछ भी कह सकते हैं। जब धुरंधर रिलीज होने वाली थी, तब ऑनलाइन निगेटिव बातें हो रही थीं, लेकिन सभी को फिल्म पर भरोसा था। दर्शक बहुत समझदार हैं।

Mukesh Chhabra Slams Troll Culture Says Negativity Is Too Much These Days Talks About Ramayana And Dhurandhar
मुकेश छाबड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@castingchhabra
‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट के रिलीज से पहले हुई थी आलोचना
मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों का प्रतिशत बहुत कम है। धुरंधर को लेकर उन्होंने कहा कि शुरुआत में निगेटिविटी की लहर जरूर आई, लेकिन रिलीज के बाद जो प्यार बरसा, वह उससे कहीं ज्यादा था। एक अच्छी फिल्म को रोका नहीं जा सकता।

धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले भी यही हाल था। तकनीकी खराबी के कारण पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग रद्द होने के बाद इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। रिलीज के बाद भी फिल्म के कुछ सीन को लेकर आलोचना हुई, जिसे आदित्य ने बाद में स्पष्ट किया कि वे AI द्वारा बनाए गए थे और फिल्म का हिस्सा नहीं थे।

बातचीत के दौरान मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को एक साथ किसी फिल्म में देखने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed