फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Star Sara Arjun 9 Year Old Video Goes Viral Calling Alia Bhatt And Deepika Padukon Her Inspiration

सारा अर्जुन का 9 साल पुराना वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस को बताया अपनी इंस्पिरेशन; कहा- ‘मैं किसी की तरह नहीं…’

Tue, 28 Apr 2026 05:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 28 Apr 2026 05:47 PM IST
सार

Sara Arjun: एक्ट्रेस सारा अर्जुन को हाल ही में ‘धुरंधर’ फिल्म के लिए काफी तारीफें मिली। अब उनका एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी रोल-मॉडल और इंस्पिरेशन के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Dhurandhar Star Sara Arjun 9 Year Old Video Goes Viral Calling Alia Bhatt And Deepika Padukon Her Inspiration
सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn

विस्तार

सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए लोगों ने उन्हें खूब सराहा। अब इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी इंस्पिरेशन के बारे में खुलासा करती नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि ये वीडियो 9 साल पुराना है। 

विज्ञापन

इन एक्ट्रेस का लिया नाम 
सारा अर्जुन इस समय अपनी फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उनका 9 साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी सी सारा से उनके रोल मॉडल के बारे में पूछा गया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में वह आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का नाम लेती हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहती हैं कि वे सारा अर्जुन बनना चाहती हैं, किसी और जैसा नहीं।

मैं सारा अर्जुन ही बनना चाहती हूं
वायरल वीडियो में जब सारा से पूछा गया कि उनका रोल मॉडल कौन है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझे आलिया भट्ट का लुक और उनकी एक्टिंग बहुत पसंद है, और मुझे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण दोनों बहुत पसंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण… लेकिन ये मेरे रोल मॉडल नहीं हैं। मैं बस उन्हें पसंद करती हूं, वे मेरी इंस्पिरेशन हैं। लेकिन अगर सच कहूं, तो मैं सारा अर्जुन ही बनना चाहती हूं। मैं कभी भी किसी और जैसा नहीं बनना चाहती।’

‘धुरंधर द रिवेंज’ के बारे में 
‘धुरंधर द रिवेंज’ फिल्म में सारा अर्जुन ने यलीना जमाली का किरदार निभाया था, जो ‘हमजा अली मजारी’ की पत्नी होती हैं। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, जिन्होंने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया था। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलाला फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर माधवन अहम किरदारों में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed