फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farhan Akhtar Reaction On speculation about recasting of Priyanka Chopra Katrina Kaif Alia Bhatt Jee Le Zaraa

क्या बदल जाएगी 'जी ले जरा' की कास्ट? अफवाहों पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे बातें छिपाना पसंद नहीं

Tue, 28 Apr 2026 04:32 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 28 Apr 2026 04:32 PM IST
सार

Jee Le Zaraa Recasting Rumours: फिल्म 'जी ले जरा' का एलान साल 2021 में हुआ था। रोड ट्रिप पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आएंगी। हाल ही में फरहान अख्तर ने इस फिल्म पर बात की।

विज्ञापन
Farhan Akhtar Reaction On speculation about recasting of Priyanka Chopra Katrina Kaif Alia Bhatt Jee Le Zaraa
जी ले जरा-फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'जी ले जरा' का जब से एलान हुआ है, तब से चर्चा में है। हालांकि, सितारों की डेट्स नहीं मिल पाने के कारण अभी तक इस फिल्म पर काम नहीं शुरू हो पाया है। मगर, बीच-बीच में इसे लेकर खबरें जरूर आती रहती हैं। कुछ वक्त से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि इस फिल्म की कास्टिंग में बदलाव होगा। क्या वाकई ऐसा होने वाला है। हाल ही में फरहान अख्तर ने इस पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

बोले- जब पूरी तैयारी होगी, तभी अपडेट देंगे
फरहान अख्तर ने 'जी ले जरा' में देरी और कास्टिंग में संभावित बदलावों को लेकर चल रही अटकलों पर बात की है। बता दें कि इस फिल्म का एलान साल 2021 में किया गया था। इसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से बात करते हुए फरहान अख्तर ने कहा कि वे फिल्म से जुड़ा कोई भी अपडेट तभी देंगे, जब सब कुछ पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। हालांकि, फिल्म की मौजूदा स्थिति को लेकर अटकलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन

री-कास्टिंग की अफवाहों पर क्या कहा?
फरहान अख्तर के हालिया बयान से लग रहा है कि फिल्म की स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, जबकि पहले आई रिपोर्टों में कहा गया था कि शूटिंग के शेड्यूल से जुड़ी दिक्कतें सुलझा ली गई हैं। फरहान से जब पूछा गया कि क्या 'जी ले जरा' अलग कास्ट के साथ वापस आ सकती है? इस पर उन्होंने ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा, 'बहुत सी चीजों को लेकर बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं। मैंने हमेशा यही कहा है कि जब मैं कोई फिल्म बना रहा होता हूं, तो मुझे सच में कोई भी बात सीक्रेट रखना पसंद नहीं है। जब भी मुझे लगा कि कोई चीज अब आगे बढ़ने के लिए तैयार है, तो मैंने उसे दुनिया के सामने रख दिया है और लोगों के साथ शेयर किया है। मैं आगे भी ऐसा ही करूंगा'।

विज्ञापन

अगले प्रोजेक्ट पर क्या है तैयारी?
फरहान अख्तर ने आगे कहा कि वे अपने अगले डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट के बारे में सोच-विचार करने के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी जिंदगी में इतने बदलाव आए हैं कि अब वे कोई पक्का फैसला लेने से पहले रुककर यह दोबारा सोचना चाहते हैं कि क्रिएटिव तौर पर वह किस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed