अहमद खान की अनटाइटल्ड जॉम्बी एंटरटेनर में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, टाइगर श्रॉफ के साथ आएंगी नजर
Ahmed Khan Untitled Zombie Movie: फिरोज नाडियाडवाला ने अहमद खान के साथ एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता टागइर श्रॉफ हैं। जानिए कौन हैं मुख्य अभिनेत्री?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक अहमद खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के बाद अहमद एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म पर काम करेंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड हीरो के रोल में नजर आएंगे और उनके अपोजिट इस बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री हो चुकी है।
कौन होगी इस फिल्म में टाइगर की हीरोइन?
वैरायटी इंडिया के अनुसार, इस जॉम्बी कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला है। टाइगर श्रॉफ इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं। अब मुख्य अभिनेत्री के तौर पर शनाया कपूर का नाम सामने आया है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की बाकी डिटेल्स को अभी गुप्त रखा गया है।
शनाया कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्में
शनाया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से की थी। उसके बाद उन्होंने आदर्श गौरव के साथ सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ की है, जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। अब वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ अभी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर और लक्ष्य मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही है।
अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’
अहमद खान निर्देशित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में 30 से ज्यादा बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और कई कलाकाल शामिल हैं। अहमद खान ने बताया कि इतनी बड़ी कास्ट को एक साथ मैनेज करना बहुत मुश्किल था। अभिनेताओं की डेट्स, बजट और बाकी जरूरतों को संभालना आसान नहीं रहा। फिर भी उन्होंने यह फिल्म पूरी की।
यह भी पढ़ें: 'गूगल पर किया सर्च और कर ली शादी': राघव और परिणीति चोपड़ा की प्रेम कहानी कहां से शुरू? सेलिब्रिटी कपल की कहानी..

कमेंट
कमेंट X