सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajid Nadiadwala Son Sufiyan Goes Viral For Salman Khan Resemblance Ahead Of Debut Netizens Reaction

'ये तो सलमान जैसा दिखता है', साजिद नाडियाडवाला के बेटे को देख चौंके नेटिजन्स; वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 24 Apr 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Sufyan Nadiadwala: साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुफयान नाडियाडवाला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक वायरल वीडियो के चलते नेटिजंस उनकी तुलना सलमान खान से कर रहे हैं।
 

Sajid Nadiadwala Son Sufiyan Goes Viral For Salman Khan Resemblance Ahead Of Debut Netizens Reaction
सलमान खान और सुफयान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साजिद नाडियाडवाला के छोटे बेटे सुफयान हाल ही में चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखकर यूजर्स उनकी तुलना सलमान खान से करने लगे। उनके इस वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

Trending Videos

सलमान खान से हो रही है तुलना
सुफयान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ जिसमें वो जींस-टी शर्ट और पेंडेंट पहने नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि वो काफी हद तक सलमान खान जैसे दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 (@bharatcore_)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स के कमेंट्स

  • कई यूजर्स का कहना है कि सुफयान, सलमान खान के जवानी के दिनों की याद दिलाते हैं।
  • कुछ यूजर्स ने कहा कि ये तो हूबहू सलमान जैसे ही दिख रहे हैं।
  • वहीं कुछ ने उनकी तुलना एक्टर विजय वर्मा और हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड तक से की।
     

Sajid Nadiadwala Son Sufiyan Goes Viral For Salman Khan Resemblance Ahead Of Debut Netizens Reaction
सुभान नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द डेब्यू करेंगे सुफयान के बड़े भाई
बता दें कि साजिद के छोटे बेटे सुफयान तो अभी चर्चा में आए है पर बड़े बेटे सुभान नाडियाडवाला बीते काफी वक्त से चर्चा में हैं। सुभान जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो फिल्म 'ऐसी दीवानगी' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान कर रहे हैं, जिन्होंने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी हिट फिल्म बनाई हैं।

क्या होगी फिल्म की कहानी?
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग उत्तर भारत और मनाली की खूबसूरत वादियों में की जाएगी। फिल्म के गानों और संगीत पर काफी जोर दिया जा रहा है। रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन सुनने में आया है कि यह फिल्म अगले साल फरवरी तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 


यह भी पढ़ें: अहमद खान की अनटाइटल्ड जॉम्बी एंटरटेनर में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, टाइगर श्रॉफ के साथ आएंगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed