फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta Talk About Paid PR And Fake News Regarding 18 Crore Loan

प्रीति जिंटा ने पेड पीआर पर कसा तंज, 18 करोड़ के लोन वाली खबर पर दी सफाई; बोलीं- ‘मनगढ़ंत खबरें फैलने लगी…’

Tue, 28 Apr 2026 01:48 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 28 Apr 2026 01:48 PM IST
सार

Preity Zinta Talk About Paid PR: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट हुईं। फैंस के कई सवालों के जवाब एक्ट्रेस ने दिए। इसी बीच पेड पीआर को लेकर उन्होंने तंज कसा है। 

विज्ञापन
Preity Zinta Talk About Paid PR And Fake News Regarding 18 Crore Loan
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz

विस्तार

प्रीति जिंटा बॉलीवुड में बहुत कम नजर आती हैं, आईपीएल मैच के दौरान ही वह स्टेडियम में या फिर अपनी टीम पंजाब किंग्स के साथ दिखाई देती हैं। हाल ही में आईपीएल मैच के थोड़ी फुर्सत निकालकर प्रीति जिंटा ने अपने फैंस के कुछ सवालों के जवाब ट्विटर पर दिए। इन्हीं सवालों के बीच उन्होंने पेड पीआर को लेकर काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन

पेड पीआर टीम की मदद नहीं लेती हैं प्रीति जिंटा 
एक फैन ने प्रीति जिंंटा से पूछा, ‘जब आप लोगों से सीधे बात करती हैं तो बिना किसी पीआर टीम की मदद के फैंस से गहरा जुड़ाव बनाती हैं। इस सवाल के जवाब में प्रीति लिखती हैं, ‘मुझे ठीक से नहीं पता कि इस सवाल का जवाब कैसे दूं? लेकिन सोशल मीडिया ने पूरा खेल ही बदल दिया है। इसके जरिए मुझे लोगों से सीधे जुड़ने का मौका मिलता है। मुझे पेड पीआर खरीदने का ज्यादा शौक नहीं है। इस तरह का ऑर्गेनिक जुड़ाव मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात है।’ 

विज्ञापन

वह आगे जवाब में लिखती हैं, ‘इसका दूसरा पहलू यह है कि अब हर वो इंसान जिसके पास फोन और कैमरा है, वह पैपराजी बन सकता है। एक तरफ तो आपकी लगातार तस्वीरें खींची जा रही होती हैं और दूसरी तरफ लोग अब फॉलोअर्स, व्यूज और पेज पर लाइक्स खरीद सकते हैं (फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत से लोगों को ऐसा करते सुना है)। यह बहुत से लोगों के लिए बिजनेस बन गया है, लेकिन मैं इन्हें लेकर कोई राय नहीं बनाती हूं। बस यह मेरा तरीका नहीं है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती है फेक न्यूज 
प्रीति जिंटा का मानना है कि सोशल मीडिया ने पॉजिटिविटी, नेगेटिविटी और कभी-कभी फेक न्यूज को भी एक बिल्कुल ही अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। वह अपने ट्वीट में लिखती हैं, ‘कुछ समय पहले मैं महाकुंभ मेले में गई थी। अचानक मेरे बारे में यह मनगढ़ंत खबरें फैलने लगीं कि मैंने 18 करोड़ का लोन लिया है, उसे चुकाया नहीं है, वगैरह-वगैरह। किसी ने इसके बारे में लिखा, दूसरे ने उस पोस्ट को कॉपी कर लिया और यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। आज तक मैंने कितनी ही बार यह कहा है कि यह फेक न्यूज़ है, लेकिन लोग अब भी मुझसे इसके बारे में पूछते हैं और सोशल मीडिया पर राजनीतिक पार्टियों से मेरे जुड़ाव को लेकर ताने कसते हैं। इसलिए सोशल मीडिया का एक खतरा यह भी है कि इस पर फेक न्यूज तेजी से फैलती है, नेगेटिविटी पैदा होती है। इसके बारे में भविष्य में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। चाहे कोई सेलिब्रेटी हो या न हो।’ 

Preity Zinta Talk About Paid PR And Fake News Regarding 18 Crore Loan
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
दो फिल्मों में नजर आएंगी प्रीति जिंटा 
जल्द ही प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगी। उन्होंने ही फैंस को बताया कि वह इस साल दो फिल्मों में नजर आएंगी। एक फिल्म में तो वह सनी देओल के साथ अभिनय कर रही हैं। सनी देओल के साथ उनकी फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed