क्या राघव चड्ढा पत्नी परिणीति से ज्यादा अमीर?: किसकी सालाना कमाई करोड़ों में; नेटवर्थ जानकर हाे जाएंगे हैरान
Raghav Chadha And Parineeti Chopra Net Worth: परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा के राजनीति जीवन में उथल-पुथल मची है। वह आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद से ही राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। जानिए, इन दोनों की नेटवर्थ कितनी है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। साथ ही भाजपा में शामिल होने की घोषणा भी की। वह बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति हैं। दोनों सितंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। राघव चड्ढा के पॉलिटिकल करियर के कारण एक बार फिर से परिणीति और उनकी नेटवर्थ चर्चा में आ गई है। जानिए, दोनों के पास कितना पैसा है?
परिणीति ने बॉलीवुड करियर से की खूब कमाई
परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से डिग्री ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पढ़ाई के बाद परिणीति मैनचेस्टर में नौकरी कर रही थीं, तभी वहां मंदी आ गई और फिर उन्हें कोई काम नहीं मिला। उन पर 50 लाख रूपये का लोन भी था। ऐसे में वह तुरंत बैग पैक करके मुंबई चली आईं। मुंबई आकर परिणीति ने यशराज स्टूडियो में इंटर्नशिप शुरू की। आगे चलकर 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में कदम रखा। कई फिल्में करने के बाद आज उनके पास 74 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक महीने में 40 लाख और सालाना 5 करोड़ रुपये के आसपास कमाती हैं।
परिणीति के पास आलीशान बंगला और शानदार गाड़ियों का कलेक्शन
परिणीति के पास मुंबई में एक आलीशान बंगला है, इसकी कीमत लगभग 22 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं उनके पास रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू4 और ऑडीक्यू7 जैसी गाड़ियां हैं। यह सभी गाड़ियां, 40 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हैं।
परिणीति को एक्टिंग के अलावा एड फिल्म, सोशल मीडिया के जरिए भी कमाई होती है।
राघव चड्ढा कमाई के मामले में परिणीति से पीछे
परिणीति तो करोड़ों रुपये की मालकिन हैं लेकिन उनके पति और सांसद राघव चड्ढा के पास सिर्फ 36 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। राज्यसभा चुनाव के लिए जब उन्होंने शपथपत्र दिया था तो उसमें अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। कार के नाम पर राघव के पास मारुति स्वीफ्ट डिजायर है। इसके अलावा 90 ग्राम सोना उनके पास मौजूद है।
राघव के करियर की बात करें तो वह एक चार्टज अकाउंटेंट (सीए) थे। बाद में अन्ना आंदोलन से जुड़े और फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने ही उन्हें राज्यसभा भेजा। अब वह इस पार्टी को छोड़ रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X