{"_id":"69eb5d7ad68c1230910100fe","slug":"harbhajan-singh-left-aap-with-raghav-chadha-details-of-bhajji-and-his-wife-geeta-basra-networth-2026-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह या उनकी पत्नी गीता बसरा, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं भज्जी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हरभजन सिंह या उनकी पत्नी गीता बसरा, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं भज्जी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:41 PM IST
सार
Harbhajan Singh: राघव चड्ढा के अलावा अभिनेत्री गीता बसरा के पति व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं हरभजन…
विज्ञापन
1 of 6
हरभजन सिंह और गीता बसरा की नेट वर्थ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आ गया, जब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने का एलान किया। यही नहीं राघव ने अपने साथ छह अन्य आप सांसदों के भी नाम बताए, जो बीजेपी में शामिल होंगे। इनमें एक नाम अभिनेत्री गीता बसरा के पति व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी है। जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं हरभजन सिंह? संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी व अभिनेत्री गीता बसरा से आगे हैं या पीछे?
Trending Videos
2 of 6
हरभजन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@harbhajan3
हरभजन की नेट वर्थ
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा वक्त में हरभजन सिंह की कुल संपत्ति 70 करोड़ रुपए के आसपास है। उनकी आय के श्रोत क्रिकेट कमेंट्री, आईपीएल में कमेंट्री, विज्ञापन और बीसीसीआई से आने वाली पेंशन भी है। वहीं राज्यसभा सांसद के तौर पर भी उन्हें वेतन और भत्ते मिलते हैं। इसके अलावा हरभजन ने कई प्रॉपर्टी और बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है।
हालांकि, एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में राज्यसभा में दिए अपने हलफनामे में हरभजन सिंह ने बताया कि उनके पास कुल 81 करोड़ 80 लाख 10 हजार 986 रुपए की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
हरभजन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@harbhajan3
चंडीगढ़ में 28 करोड़ रुपए का है बंगला
राज्यसभा के लिए नामांकन देते वक्त हरभजन ने जो हलफनामा दिया उसके अनुसार, भज्जी के पास देश के अलग-अलह शहरों में संपत्ती है। उनके पास मुंबई के सांता क्रूज, चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर, अहमदाबाद और आंध्रप्रदेश के नालगंडा जिले में अचल संपत्तियां हैं। इनकी कुल कीमत 59 करोड़ रुपये है। जबकि चंडीगढ़ में मौजूद हरभजन सिंह के घर की कीमत 28 करोड़ रुपये है।
4 of 6
हरभजन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@harbhajan3
महंगी घड़ियों और लग्जरी गाड़ियों का है कलेक्शन
इसके अलावा उनके पास मंहगी घड़ी, सोना, हीरा, और एलआईसी पॉलिसि भी है, जिनकी कीमत भी लाखों में हैं। साथ ही उनके नाम चार गाड़ियां हैं। बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में हरभजन सिंह ने 1 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। जबकि उनके खातों में 14 करोड़ से अधिक रकम है। भज्जी के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इनमें मर्सिडीज जीएलएस 350, बीएमडब्ल्यू एक्स6 और एक कस्टमाइज्ड हमर एच2 शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गीता बसरा और हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी से अमीर हैं भज्जी
संपत्ति के मामले में हरभजन अपनी पत्नी गीता बसरा से अमीर हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गीता बसरा की कुल नेट वर्थ 30 करोड़ रुपए के आस पास है। उनकी कमाई के प्रमुख जरियों में हिंदी-पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग, मॉडलिंग विज्ञापन और यूट्यूब चैनल से कमाई व निवेश शामिल हैं। कई मामलों में उन्होंने पति हरभजन के साथ ही निवेश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X