सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT releases: Prathichaya to Happy Raj Apex 24 series and Movies to Stream On Ott This Weekend

OTT Releases: इस वीकएंड ओटीटी पर होगा भरपूर मनोरंजन; रिलीज होंगी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्में-सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 24 Apr 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Friday OTT Releases: सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' के बीच आज 24 अप्रैल को 'माइकल' व 'गिन्नी वेड्स सनी 2' रिलीज हो रही हैं। मगर, इस वीकएंड ओटीटी पर क्या खास होगा? देखिए इस बार की लिस्ट

Friday OTT releases: Prathichaya to Happy Raj Apex 24 series and Movies to Stream On Ott This Weekend
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वीकएंड आ गया है। मनोरंजन के शौकीन कुछ नई फिल्म और सीरीज की तलाश में होंगे। यूं तो सिनेमाघरों में 'माइकल' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जैसी फिल्में आज शुक्रवार को रिलीज हो गई हैं। मगर, गर्मियां भी अपने पूरे रंग दिखा रही है। ऐसे में अगर आप घर बैठे सुकून से ओटीटी पर ही कुछ देखने का मन बना रहे हैं तो आपके पास अच्छे विकल्प हैं। जानिए 

Trending Videos

Friday OTT releases: Prathichaya to Happy Raj Apex 24 series and Movies to Stream On Ott This Weekend
प्रतिछाया - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिछाया
यह मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म इस साल मार्च में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। इस वीक से दर्शक इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस फिल्म में पावर, राजनीति और बदले की दमदार कहानी दिखाई गई है। 24 अप्रैल से 'प्रतिछाया' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT releases: Prathichaya to Happy Raj Apex 24 series and Movies to Stream On Ott This Weekend
24 - फोटो : सोशल मीडिया

'24'
अनिल कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर शो '24' का तीसरा सीजन भी इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। इसमें अनिल कपूर एक बार फिर जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आए हैं। यह शो आज शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। बता दें कि '24' का पहला सीजन 04 अक्तूबर 2013 को टीवी पर आया था। दूसरा सीजन 23 जुलाई 2016 से 9 अक्तूबर 2016 तक प्रसारित हुआ। अब तीसरा सीजन ओटीटी पर आ चुका है।

Friday OTT releases: Prathichaya to Happy Raj Apex 24 series and Movies to Stream On Ott This Weekend
स्ट्रेंजर थिंग्स- टेल्स फ्रॉम '85' - फोटो : सोशल मीडिया

स्ट्रेंजर थिंग्स- टेल्स फ्रॉम '85' 

इस वीकएंड आप इस सीरीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह 23 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन सीरीज है। अगर आपको एनिमेटेड शो पसंद हैं, तो इसे देख सकते हैं। 

Friday OTT releases: Prathichaya to Happy Raj Apex 24 series and Movies to Stream On Ott This Weekend
एपेक्स - फोटो : सोशल मीडिया

'एपेक्स'
यह एक सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह भी इस वीकएंड देख सकते हैं। इसका निर्देशन बाल्टासर कोरमाकुर ने किया है। इसकी स्क्रिप्ट जेरेमी रॉबिन्स ने लिखी है। वहीं, इसमें चार्लीज थेरॉन, टैरोन एगर्टन और एरिक बाना जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Friday OTT releases: Prathichaya to Happy Raj Apex 24 series and Movies to Stream On Ott This Weekend
हैप्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया

'हैप्पी राज'
यह एक तमिल फिल्म है, जो इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन मारिया राजा ने किया है। वहीं, इसमें जी.वी. प्रकाश कुमार, अब्बास, श्री गौरी प्रिया और जॉर्ज मरियन अहम भूमिकाओं में हैं। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ गई है। इस फिल्म को 24 अप्रैल 2026 से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

Friday OTT releases: Prathichaya to Happy Raj Apex 24 series and Movies to Stream On Ott This Weekend
मार्टी सुप्रीम - फोटो : सोशल मीडिया

मार्टी सुप्रीम 
अगर आपको स्पोर्ट्स ड्रामा देखना पसंद है तो ऑस्कर नामांकित फिल्म 'मार्टी सुप्रीम' को इस वीक की लिस्ट में जोड़ सकते हैं। यह 1950 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी है। यह पिंग पोंग खिलाड़ी मार्टी माउजर पर आधारित है, जो पार्ट टाइम जूतों की दुकान पर सेल्समैन का काम भी करता है। उसके संघर्ष और खेल के प्रति जुनून को दिखाया गया है। इसे आप 24 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

Friday OTT releases: Prathichaya to Happy Raj Apex 24 series and Movies to Stream On Ott This Weekend
बंद मेलम  - फोटो : सोशल मीडिया

बंद मेलम 
यह तेलुगु भाषा की रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म की कहानी दो दोस्तों गिरी और राजी पर आधारित है, जिनकी दोस्ती बचपन से है। मगर, एक गलतफहमी की वजह से इनके बीच दूरी आ जाती है। फिर, एक मोड़ पर आकर इन्हें जिंदगी फिर मिलवाती है। यह फिल्म आज शुक्रवार को जी5 पर रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed