सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IPL 2026: नीलामी में करोड़ों में बिके, उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे ये पांच खिलाड़ी; जानें कैसा रहा है प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 24 Apr 2026 02:42 PM IST
सार

आईपीएल 2026 का सीजन जारी है और सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जोर लगा रही हैं। मौजूदा सीजन में अधिकतर टीमों ने सात मैच खेल लिए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अब तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विज्ञापन
IPL 2026 Flop Players List: 5 Most Expensive Cricketers Who Failed to Perform
आईपीएल 2026 - फोटो : IANS
आईपीएल 2026 का सफर लगभग आधा तय हो चुका है। कुछ खिलाड़ी इस सीजन अपने दमदार प्रदर्शन के बूते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके लिए फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों रुपये की बोली लगाकर उन्हें टीम में शामिल किया था, लेकिन इनका प्रदर्शन अब तक निराशाजनक ही रहा है। आइए ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं...  
Trending Videos
IPL 2026 Flop Players List: 5 Most Expensive Cricketers Who Failed to Perform
कैमरन ग्रीन - फोटो : IANS
कैमरन ग्रीन: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, ग्रीन ने इस सीजन खेले अब तक सात मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया है। ग्रीन के बल्ले से सात पारियों में 27 की औसत और 151 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 162 रन निकले हैं। यह हाल तब है जब उन्हें ज्यादातर बल्लेबाजी करने का मौका शीर्ष क्रम में मिला है। शुरुआती चार मुकाबलों में ग्रीन पीठ की समस्या के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके थे, जबकि आखिरी तीन मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने महज एक विकेट निकाला है और उनका इकोनॉमी 14.16 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 Flop Players List: 5 Most Expensive Cricketers Who Failed to Perform
लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : IANS
लियाम लिविंगस्टन: इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। लिविंगस्टन से उम्मीद थी कि वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी से अकेले दम पर मुकाबलों का रुख पलटेंगे। हालांकि, इंग्लिश बल्लेबाज फिलहाल इस सीजन बुरी तरह से संघर्ष करता नजर आया है। उन्हें दो मुकाबलों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए हैं। 
IPL 2026 Flop Players List: 5 Most Expensive Cricketers Who Failed to Perform
कार्तिक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
कार्तिक शर्मा: चेन्नई सुपर किंग्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के लिए नीलामी पर कई फ्रेंचाइजियों से जंग लड़ने के बाद उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हर किसी की नजरें कार्तिक की बल्लेबाजी पर थीं, लेकिन आईपीएल 2026 में वह अब तक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। कार्तिक ने तीन मुकाबलों में 119 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 25 रन ही बनाए हैं।
विज्ञापन
IPL 2026 Flop Players List: 5 Most Expensive Cricketers Who Failed to Perform
फिन एलेन - फोटो : PTI
फिन एलेन: कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिन एलेन को दो करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम में शामिल किया था। एलेन ने टी20 विश्व कप 2026 में सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगाया था। यही वजह थी कि आईपीएल 2026 में उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखने को हर कोई बेकरार था। हालांकि, न्यूजीलैंड का यह बल्लेबाज अब तक उम्मीदों पर अब तक खरा नहीं उतर सका है। एलेन ने पांच पारियों में 16.20 की औसत से महज 81 रन ही बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने के बावजूद एलेन अब तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed