GT Inning
7/0 (1.2 ov)
Sai Sudharsan 6(6)*
Shubman Gill 1 (2)
Royal Challengers Bengaluru elected to bowl
Live
RCB vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू, शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर; आरसीबी ने गेंदबाजी चुनी
{"_id":"69eb631c6151fecaec015229","slug":"rcb-vs-gt-live-cricket-score-royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-ipl-2026-34th-match-updates-2026-04-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू, शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर; आरसीबी ने गेंदबाजी चुनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
IPL Live Cricket Score, RCB vs GT Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
आरसीबी बनाम गुजरात
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:30 PM, 24-Apr-2026
RCB vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू
गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं।07:06 PM, 24-Apr-2026
RCB vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।
07:02 PM, 24-Apr-2026
RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि फिल सॉल्ट चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जैकब बेथेल को मौका मिला है। वहीं, गुजरात ने दो बदलाव करते हुए जेसन होल्डर को डेब्यू कैप थमाई है। इसके अलावा मानव सुथार को टीम में शामिल किया गया है।06:05 PM, 24-Apr-2026
RCB vs GT Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक का आमने-सामने का रिकॉर्ड बराबरी का रहा है। अब तक खेले गए छह मुकाबलों में दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच जीते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारकर आगे निकलती है।06:05 PM, 24-Apr-2026
RCB vs GT Live Score: वापसी की कोशिश में गुजरात
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगातार दो मुकाबले गंवाने के बाद गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले जीते। इसके बाद उसे मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 99 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ उनकी लगातार तीन जीत का सिलसिला टूट गया। यह टीम जल्द से जल्द वापसी करने के लिए बेताब होगी। हालांकि, आईपीएल के सबसे चुनौतीपूर्ण मैदानों में से एक पर जीत हासिल करना उनके लिए एक बड़ी परीक्षा होगी।06:04 PM, 24-Apr-2026
RCB vs GT Live Score: बेहतरीन रहा है आरसीबी का प्रदर्शन
इस सीजन में अपने घर पर पहली हार का सामना करने के बावजूद आरसीबी आईपीएल 2026 की बेहतरीन टीमों में से एक रही है। यह टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने आखिरी घरेलू मैच में जोरदार वापसी करने का लक्ष्य रखेगी। इस मैच के बाद उन्हें अपने लीग-चरण के बाकी दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलने हैं। मौजूदा चैंपियन आरसीबी को यह बात अच्छी तरह से पता होगी कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमजोर प्रदर्शन से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि उसे अब अपने अधिकतर मैच विरोधी टीम के मैदान पर खेलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:04 PM, 24-Apr-2026
RCB vs GT Live Score: आरसीबी की गुजरात से टक्कर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच 24 अप्रैल को आईपीएल 2026 का 34वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को होगा। मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की। इसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। अगले दो मुकाबले मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के विरुद्ध जीतने के बाद इस टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।05:58 PM, 24-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X