सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Birthday: When Lara ended superiority debate with Sachin why did he say for master blaster?

जन्मदिन विशेष: जब लारा ने सचिन के साथ श्रेष्ठता की बहस को किया खत्म, क्यों कहा था- उनके लिए ले सकता हूं टिकट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 24 Apr 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को प्रशंसकों के साथ ही उनके साथी और वर्तमान के खिलाड़ी बधाई दे रहे हैं। उनके समय खेलने वाले ब्रायन लारा भी सचिन से प्रेरित हो चुके हैं। आइए जानते हैं एक बार लारा ने किस तरह एक बयान से सचिन के साथ श्रेष्ठता की बहस को सिरे से खारिज कर दिया था।

Sachin Tendulkar Birthday: When Lara ended superiority debate with Sachin why did he say for master blaster?
सचिन और लारा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा एक ही दौर में खेलने वाले दो महान बल्लेबाज रहे। तेंदुलकर दाएं हाथ से, तो वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे। दोनों का डिफेंस जितना मजबूत था, गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमण करने की तकनीक उतनी ही शानदार थी। तेंदुलकर और लारा के दौर में हमेशा इस बात की चर्चा क्रिकेट की दुनिया में हुई कि दोनों में बेहतर कौन है? 
Trending Videos

सचिन को लेकर लारा ने क्या कहा था? 
ब्रायन लारा ने एक बार अपने बयान से तेंदुलकर और अपने बीच लगातार होने वाली श्रेष्ठता की बहस को लगभग समाप्त कर दिया था। लारा ने एक बार कहा था, 'मैं तो बस एक आम इंसान हूं। सचिन महान हैं। सचिन एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिनकी बल्लेबाजी देखने के लिए टिकट खरीदकर मैं स्टैंड में बैठना पसंद करूंगा।' लारा का यह बयान सचिन के लिए सिर्फ उनका सम्मान नहीं है, बल्कि सचिन की श्रेष्ठता का प्रमाण भी है, क्योंकि लारा का नाम भी क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में निर्विवाद रूप से लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

53 साल के हुए मास्टर ब्लास्टर 
ब्रायन लारा के मित्र और क्रिकेट के भगवान कहने जाने वाले 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को 53 साल के हो गए हैं। 1973 में मुंबई में जन्मे तेंदुलकर ने 1983 विश्व कप में भारत की जीत के बाद क्रिकेटर बनने और देश के लिए विश्व कप जीतने का सपना देखा था। 1989 में डेब्यू करने वाले सचिन का विश्व कप जीतने का सपना 2011 में उनके घरेलू मैदान, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में पूरा हुआ था। 2013 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बतौर क्रिकेटर सचिन के नाम सर्वाधिक मैच, रन और शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक लगाते हुए 15,921 रन और 463 वनडे में 49 शतक लगाते हुए 18,426 रन बनाए हैं। एक टी20 में उनके नाम 10 रन हैं। 

क्रिकेटर के रूप में करियर में असाधारण ऊंचाई छूने के अलावा सचिन की प्रतिष्ठा और लोकप्रियता एक इंसान के तौर पर भी है। बड़ी सफलता हासिल करने के बावजूद सचिन ने अपने अंदर उदारता और दूसरों को सिखाने का भाव जिंदा रखा है। यह उन्हें बेहद खास बनाता है। सचिन से जुड़ी कहानियां कई क्रिकेटरों ने साझा की हैं। एक महान क्रिकेटर होने के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर मौजूदा और भविष्य के क्रिकेटरों की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। यही उनकी जीवन की सार्थकता है, जो उन्हें बाकी क्रिकेटरों से अलग बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed