Happy Birthday Sachin: जय शाह से लेकर बीसीसीआई तक ने मास्टर ब्लास्टर को दी बधाई, घर के बाहर लगी फैंस की भीड़
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सचिन के घर के बाहर कई फैंस एकत्र हुए और मास्टर ब्लास्टर ने भी उन्हें निराश नहीं किया। सचिन को जय शाह से लेकर बीसीसीआई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई दी है। आइए जानते हैं सचिन के जन्मदिन पर किस तरह लोगों ने उन्हें बधाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिन ने भी फैंस को निराश नहीं किया और बाहर आकर उनके साथ जन्मदिन बनाया। इस दौरान सचिन की पत्नी अंजली भी उनके साथ मौजूद रहीं। अंजली ने गोद में एच नन्ही प्रंशसक को उठाया।
VIDEO | Mumbai: Cricket icon Sachin Tendulkar greeted fans gathered outside his residence to celebrate his 53rd birthday. Sachin and his wife Anjali Tendulkar shared a light moment with a 'little fan' on the occasion.#SachinTendulkar #Mumbai
— Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026
(Full video available on PTI Video… pic.twitter.com/j6u71JgAUP
वहीं, सचिन को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा, हमारे खेल के आइकॉन सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। क्रिकेट में आपका शानदार योगदान दुनिया भर की पीढ़ियों को हमारा शानदार खेल खेलने और देखने के लिए प्रेरित करता रहेगा, जबकि आपकी हमदर्दी और इंसानियत का समाज पर लगातार और अहम असर पड़ता रहेगा।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो, सचिन तेंदुलकर। आपका असाधारण सफर सिर्फ मैदान पर आपकी बेमिसाल कामयाबियों से ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन और खेल भावना के उन मूल्यों से भी तय होता है जिन्हें आपने हमेशा बनाए रखा है। क्रिकेट की तरक्की और दुनिया भर में पहचान बनाने में आपका योगदान बहुत बड़ा है, जिसने खिलाड़ियों और प्रशासकों की पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और क्रिकेट की दुनिया को मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के लिए कई और वर्षों तक शुभकामनाएं।
सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं। मुंबई इंडियंस ने एक्स अकाउंट पर सचिन की केक काटते हुए एक तस्वीर साझा की है। टीम ने कैप्शन में लिखा है, वो छोटा लड़का जो क्रिकेट को पसंद प्रत्येक व्यक्ति के दिल की धड़कन बन गया। जन्मदिन मुबारक हो, सचिन तेंदुलकर।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर केक लेकर कहते हैं कि जन्मदिन मुबारक हो, मैं आपसे जल्द मिलूंगा। वीडियो में सचिन और अर्जुन की कई तस्वीरें साझा की गई हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सचिन को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है। देवेंद्र फड़णवीस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, भारत के गौरव, सच्चे भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका समर्पण और विनम्रता सबसे बड़ी प्रेरणा है।

कमेंट
कमेंट X