सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs PBKS Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

DC vs PBKS Playing 11: दिल्ली कैपिटल्स के सामने अजेय चल रही पंजाब को रोकने की चुनौती, स्टार्क होंगे उपलब्ध?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 24 Apr 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

DC vs PBKS Playing 11 Today Prediction: दिल्ली कैपिटल्स का सामना शनिवार को डबल हेडर के पहले मैच में पंजाब किंग्स से होगा। पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही है, ऐसे में दिल्ली के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी।

DC vs PBKS Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 47 रन से हार का सामना करने वाली दिल्ली के लिए वापसी की राह काफी चुनौतीपूर्ण होगी। इसके लिए उसके ज्यादातर खिलाड़ियों को एक साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
Trending Videos

अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति
छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ दिल्ली फिलहाल अंक तालिका के छठे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स छह मुकाबलों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। उनका एकमात्र अंक तब गया था जब कोलकाता में मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पंजाब की टीम टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है जो अब तक अजेय चल रही है। दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि उसके स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल में खेलने के लिए फिट हो गए हैं, लेकिन वह इस मैच में शायद ही हिस्सा ले पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां फंस रही दिल्ली?
  • सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में असफल रहे हैं, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ गया है। 
  • कप्तान अक्षर पटेल से भी उम्मीद की जा रही है कि वह बल्ले और रणनीति दोनों में अधिक जिम्मेदारी निभाएं। पिछले मैच में उनके कुछ निर्णयों पर भी सवाल उठे हैं, खासकर गेंदबाजी बदलावों को लेकर।
  • विस्फोटक अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने कामचलाऊ गेंदबाज नितीश राणा को लगातार इस्तेमाल किया, जो असरदार साबित नहीं हुआ।
  • दिल्ली का क्षेत्ररक्षण भी चिंता का विषय रहा है। टीम ने कुछ मैचों में स्टंपिंग के मौके गंवाए, रन-आउट में गलतियां कीं और आसान कैच छोड़े, जिसका उसे काफी नुकसान हुआ है।

लय में दिख रही है पंजाब 
पंजाब किंग्स की टीम इस समय पूरी लय में नजर आ रही है। उन्होंने हाल ही में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर, सात विकेट पर 254 रन बनाया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शानदार फॉर्म दिखाया है और तेज शुरुआत दी है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन लय में हैं। इसके अलावा प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने भी टीम की बल्लेबाजी को गहराई और आक्रामकता दी है। प्रियांश अपने घरेलू मैदान में एक और दमदार पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में भी पंजाब संतुलित नजर आई है, जहां अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाक और जेवियर बार्टलेट ने लगातार योगदान दिया है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार। 
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, मिचेल ओवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 

हम यहां आपको दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मैच 25 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed