GT Inning
7/0 (1.1 ov)
Sai Sudharsan 6(5)*
Shubman Gill 1 (2)
Royal Challengers Bengaluru elected to bowl
{"_id":"69eb5090ef41cbc64d0781ea","slug":"aap-crisis-harbhajan-singh-support-narendra-modi-scenarios-list-of-full-sportsperson-who-joined-bjp-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AAP में बड़ी फूट: कई पूर्व खिलाड़ी थाम चुके हैं BJP का कमल, क्या पंजाब के हरभजन सबसे नया नाम? देखें पूरी सूची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AAP में बड़ी फूट: कई पूर्व खिलाड़ी थाम चुके हैं BJP का कमल, क्या पंजाब के हरभजन सबसे नया नाम? देखें पूरी सूची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
आम आदमी पार्टी (आप) में बड़ी सेंध लग गई है और राघव चड्ढा सहित कई सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। राघव ने दावा करते हुए कहा कि हरभजन सिंह भी उनके साथ हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी भाजपा के साथ हैं या उनके साथ रह चुके हैं...
हरभजन सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देश के पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल बजा हुआ है और अब सिर्फ पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान होना शेष है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंगाल जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। जहां एक ओर सभी की नजरें बंगाल पर लगी हुई हैं, वहीं बड़ा खेल दिल्ली में हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। साथ ही भाजपा में शामिल होने की भी घोषणा कर दी। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वाति मालीवाल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि, इस दावे पर अब तक हरभजन का बयान सामने नहीं आया है।
Trending Videos
आम आदमी पार्टी में बड़ी सेंध
राघव चड्ढा ने राज्य सभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे। ये अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका है।

ये खिलाड़ी भी भाजपा का दाम चुके हैं दामन
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने भाजपा का दामन थामा है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी भाजपा के साथ राजनीति में किस्मत आजमा चुके हैं। कई खिलाड़ी तो भाजपा के साथ चलकर राजनीति के मैदान में भी बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं। कुछ खिलाड़ी ऊंचे पदों पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री बन गए। आइए उन कुछ मशहूर खिलाड़ियों के नामों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने भाजपा का दामन थामा। इन वो खिलाड़ी भी शामिल हैं जो बाद में पार्टी से हट गए।

नवजोत सिंह सिद्धू
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कई पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और उनकी अपनी पार्टी आवाज-ए-पंजाब के लिए काम किया। वह भाजपा के टिकट पर 2004 और 2009 के आम चुनाव जीते। लेकिन 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए और अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव जीता। उन्हें 2022 के राज्य चुनावों में उसी सीट पर आप पार्टी के प्रतिद्वंद्वी ने हरा दिया। फिलहाल वह राजनीति से कुछ समय के लिए दूर हैं।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
इस शीर्ष निशानेबाज ने ओलंपिक में भारत के लिए निशानेबाजी का पहला रजत पदक जीता था। वह 2013 में भाजपा से जुड़े और 2014 के आम चुनावों में जयपुर से लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 2019 के चुनावों में भी जीत हासिल की। 2023 में उन्होंने राज्य की राजनीति का रुख किया और उसी साल चुनाव जीता जिसके बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया।
साइना नेहवाल
दुनिया की पूर्व नंबर एक और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली बैडमिंटन की इस दिग्गज खिलाड़ी 2020 में अपनी बहन के साथ भाजपा से जुड़ी लेकिन उन्होंने अभी तक चुनावों में अपनी किस्मत नहीं आजमाई है।
गौतम गंभीर
दो बार की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और भारतीय टीम के मौजूदा कोच ने 2019 में भाजपा के जरिए राजनीति में कदम रखा। इसी साल उन्होंने पूर्वी दिल्ली से आम चुनाव जीता। लेकिन 2024 में उन्होंने एक क्रिकेट कोच के तौर पर अपने खेल करियर को फिर से शुरू करने के लिए सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली।
कीर्ति आजाद
विश्व कप 1983 की विजेता टीम के सदस्य ने सबसे पहले भाजपा के जरिए राजनीति में कदम रखा और बिहार के दरभंगा से विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीता। लेकिन 2015 में आजाद को वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के साथ अनबन के चलते भाजपा से निलंबित कर दिया गया और बाद में वह 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2021 में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करके फिर से लोकसभा में पहुंचे।
विजेंदर सिंह
बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले इस मुक्केबाज ने 2019 में कांग्रेस के जरिए राजनीति में कदम रखा, लेकिन उसी साल दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए। बाद में 2024 में वह भाजपा में शामिल हो गए।
हरभजन सिंह
भारत के पूर्व स्पिनर दो विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे और उनके नाम 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट दर्ज हैं। वह 2022 में आम आदमी पार्टी के साथ राजनीति में शामिल हुए। बाद में आपने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया।
चेतन चौहान
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज खेल करियर के बाद भाजपा में शामिल हो गए। वह 1991 और 1998 में अमरोहा से सांसद रहे। लेकिन 1996, 1999 और 2004 में वे वहां से चुनाव हार गए। उन्होंने 2017 में राजनीति में वापसी की और नगावां सादात से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता। चौहान का निधन 2020 में हो गया।
योगेश्वर दत्त
लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले दत्त 2019 में भाजपा में शामिल हुए और अब भी एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
कल्याण चौबे
भारत के पूर्व फुटबॉलर और वर्तमान में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष 2015 में भाजपा के जरिए राजनीति में आए। 2019 के आम चुनावों में वह तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा से हार गए। वह 2021 और 2024 में बंगाल विधानसभा चुनाव भी हार गए। इस बार के बंगाल चुनाव में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।
ज्योतिर्मयी सिकदर
1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली यह दिग्गज एथलीट सीपीएम की ओर से 14वीं लोकसभा की सदस्य थीं। लेकिन 2009 के आम चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2019 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गईं।

लिएंडर पेस
भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने बंगाल चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थामा था।

कमेंट
कमेंट X