‘डर नहीं, दहशत हूं’; शाहरुख खान की ‘किंग’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म; मेकर्स ने शेयर किया नया टीजर
King Release Date: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट अब कंफर्म हो गई है। जानिए किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘किंग’...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ‘किंग’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की भारी-भरकम स्टारकास्ट पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है। वहीं पिछले साल शाहरुख के बर्थडे पर फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया टीजर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है।
जानें कब आएगा ‘किंग’
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा इंस्टाग्राम पर ‘किंग’ का एक खास टीजर जारी किया गया। इसके साथ ही मेकर्स ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि ‘किंग’ क्रिसमस के मौके पर एक दिन पहले 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस घोषणा के साथ इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प कैप्शन भी शेयर किया गया, जिसमें शाहरुख खान की 'बॉलीवुड के बादशाह' के रूप में लोकप्रियता का जिक्र किया गया।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘एक ऐसी दहाड़ जो साम्राज्य को हिला दे। किंग 24.12.2026 को आ रही है।’ साझी की गई छोटी सी झलक में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जहां वो कहते हैं, ‘डर नहीं, दहशत हूं।’
A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)
सिद्धार्थ आनंद ने किया है निर्देशन
शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ का निर्देशन कर चुके सिद्धार्थ आनंद ही ‘किंग’ का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म की कास्ट पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अभय वर्मा और राघव जुयाल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म के शीर्षक का खुलासा पिछले साल 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर हुआ था। तब से ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। पहले लुक में शाहरुख खान ग्रे कलर के बालों में एक्शन अवतार में नजर आ रहे थे। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का रोमांटिक एंगल होगा।

कमेंट
कमेंट X