सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raghav Chadha And Parineeti Chopra Total Networth How Much They Earn

क्या राघव चड्ढा पत्नी परिणीति से ज्यादा अमीर?: किसकी सालाना कमाई करोड़ों में; नेटवर्थ जानकर हाे जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 24 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Raghav Chadha And Parineeti Chopra Net Worth: परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा के राजनीति जीवन में उथल-पुथल मची है। वह आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद से ही राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। जानिए, इन दोनों की नेटवर्थ कितनी है?

Raghav Chadha And Parineeti Chopra Total Networth How Much They Earn
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। साथ ही भाजपा में शामिल होने की घोषणा भी की। वह बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति हैं। दोनों सितंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। राघव चड्ढा के पॉलिटिकल करियर के कारण एक बार फिर से परिणीति और उनकी नेटवर्थ चर्चा में आ गई है। जानिए, दोनों के पास कितना पैसा है?  

Trending Videos

परिणीति ने बॉलीवुड करियर से की खूब कमाई 
परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से डिग्री ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पढ़ाई के बाद परिणीति मैनचेस्टर में नौकरी कर रही थीं, तभी वहां मंदी आ गई और फिर उन्हें कोई काम नहीं मिला। उन पर 50 लाख रूपये का लोन भी था। ऐसे में वह तुरंत बैग पैक करके मुंबई चली आईं। मुंबई आकर परिणीति ने यशराज स्टूडियो में इंटर्नशिप शुरू की। आगे चलकर 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में कदम रखा। कई फिल्में करने के बाद आज उनके पास 74 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक महीने में 40 लाख और सालाना 5 करोड़ रुपये के आसपास कमाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Raghav Chadha And Parineeti Chopra Total Networth How Much They Earn
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra

परिणीति के पास आलीशान बंगला और शानदार गाड़ियों का कलेक्शन
परिणीति के पास मुंबई में एक आलीशान बंगला है, इसकी कीमत लगभग 22 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं उनके पास रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू4 और ऑडीक्यू7 जैसी गाड़ियां हैं। यह सभी गाड़ियां, 40 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हैं। 
परिणीति को एक्टिंग के अलावा एड फिल्म, सोशल मीडिया के जरिए भी कमाई होती है। 

 

Raghav Chadha And Parineeti Chopra Total Networth How Much They Earn
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra

राघव चड्ढा कमाई के मामले में परिणीति से पीछे 

परिणीति तो करोड़ों रुपये की मालकिन हैं लेकिन उनके पति और सांसद राघव चड्ढा के पास सिर्फ 36 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। राज्यसभा चुनाव के लिए जब उन्होंने शपथपत्र दिया था तो उसमें अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। कार के नाम पर राघव के पास मारुति स्वीफ्ट डिजायर है। इसके अलावा 90 ग्राम सोना उनके पास मौजूद है। 
राघव के करियर की बात करें तो वह एक चार्टज अकाउंटेंट (सीए) थे। बाद में अन्ना आंदोलन से जुड़े और फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने ही उन्हें राज्यसभा भेजा। अब वह इस पार्टी को छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed