अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े से दूर है। अब जानते हैं कि शुक्रवार को 8वें दिन फिल्म ने किया कैसा प्रदर्शन?
नई रिलीज फिल्मों के बाद क्या हुआ ‘भूत बंगला’ का हाल? आठवें दिन सिर्फ इतनी हुई कमाई; जानें कलेक्शन
Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ के सामने अब आज कई नई रिलीज फिल्मों की चुनौती खड़ी है। जानिए इन फिल्मों के रिलीज के बाद कितनी हुई ‘भूत बंगला’ की कमाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवें दिन की कमाई
धीमी रफ्तार से ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। अब फिल्म के आठवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘भूत बंगला’ ने 8वें दिन अपने दूसरे शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही आठ दिनों में फिल्म की कुल कमाई 90.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
‘भूत बंगला’ का कलेक्शन
- ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
- इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए जुटा लिए थे।
- हालांकि, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 19 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
- जबकि तीसरे दिन रविवार को भी ‘भूत बंगला’ को छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 23 करोड़ रुपए छाप डाले।
- चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में फिर गिरावट आई है और महज 6.75 करोड़ रुपए तक ही हो पाई है।
- पांचवें दिन फिल्म की कमाई मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 9.28 करोड़ रुपए रही।
- जबकि छठे दिन फिल्म का कलेक्शन फिर नीचे गिरकर 7.26 करोड़ रुपए ही रहा।
- सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपए कमाने के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपए की कमाई की।
- अब आठवें दिन ‘भूत बंगला’ अभी तक 5.75 करोड़ रुपए रुपए कमा चुकी है।
नई फिल्मों की रिलीज के बाद कमाई पर पड़ेगा असर
‘भूत बंगला’ के सामने आज कुछ नई फिल्में भी रिलीज हुई हैं। इनमें ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ और 'माइकल' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ अभी भी बनी हुई है। ‘धुरंधर 2’ ने 37वें दिन अपने छठे शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक सिर्फ 85 लाख रुपए की ही कमाई की है। अब देखना ये है कि इन नई फिल्मों की रिलीज के बाद ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है।
14 साल बाद वापस आई अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी
फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है। बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। फिर वही महल में अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे और सब कुछ होता है और नए-नए राज सामने आते हैं।
‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

कमेंट
कमेंट X