सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samay raina's still alive became most watched stand up comedy show on youtube

5 करोड़ 38 लाख व्यूज के साथ समय रैना ने बनाया रिकॉर्ड, ‘स्टिल अलाइव’ बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्टैंड अप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Apr 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Samay Raina's 'Still Alive': समय रैना के स्टैंडअप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' ने अपने पहले 24 घंटों के भीतर ही 22 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल किए थे। अब इसने रिलीज के दो हफ्ते बाद एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।

Samay raina's still alive became most watched stand up comedy show on youtube
समय रैना - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने हाल ही में करीब एक साल बाद ‘स्टिल अलाइव' से वापसी की है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी कामियाबी भी हासिल की। रैना के इसे स्टैंडअप कॉमेडी स्पेशल शो ने कई मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं।
Trending Videos


बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्टैंडअप 
समय रैना के शो ‘स्टिल अलाइव' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही यह अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्टैंडअप कॉमेडी स्पेशल शो बन गया है। यह कॉमेडी स्पेशल 7 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुआ था जिसे अब तक 5 करोड़ 38 लाख (53.8 मिलियन) व्यूज मिले। जिसके साथ ही अपने व्यूज के हिसाब से दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फुल-लेंथ स्टैंड-अप कॉमेडी बन गया है। ‘स्टिल अलाइव’ ने अपने पहले 24 घंटों में ही 22 मिलियन से अधिक व्यूज बटोर लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Samay raina's still alive became most watched stand up comedy show on youtube
समय रैना - फोटो : Instagram
दर्शकों का किया शुक्रिया
समय रैना ने अपने शो में 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर हुए विवाद उसके बाद के एक साल के संघर्ष को शेयर किया। उन्होंने कहा, 'स्टिल अलाइव मेरी अब तक की सबसे ईमानदार रचना है। इसके हर व्यूज का श्रेय उन लोगों को जाता है जो लगातार मेरा साथ देते रहे।'

Samay raina's still alive became most watched stand up comedy show on youtube
समय रैना - फोटो : instagram

क्या थी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की कॉन्ट्रोवर्सी? 
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी। जिसपर सोशल मीडिया समेत कई संगठनों ने काफी हंगामा किया था।  समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed