फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakesh Roshan and his wife Pinkie Roshan celebrated 55 years of marriage wrote heartfelt note on social media

शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने पत्नी पिंकी पर लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; लिखा- 'एफिल टावर...'

Wed, 22 Apr 2026 03:24 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 22 Apr 2026 03:24 PM IST
सार

Rakesh Roshan Happy 55th Anniversary: राकेश रोशन ने अपनी पत्नी पिंकी के साथ शादी की 55वीं सालगिरह मनाई। जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

विज्ञापन
Rakesh Roshan and his wife Pinkie Roshan celebrated 55 years of marriage wrote heartfelt note on social media
राकेश रोशन और पिंकी रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने आज अपनी पिंकी को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दी हैं। इस खास अवसर पर उन्होंने पत्नी पिंकी रोशन के लिए सोशल मीडिया पर एक खास नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

राकेश रोशन ने पत्नी के शेयर की खास तस्वीरें
आज अपनी शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो खास तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में राकेश अपनी पत्नी पिंकी के साथ एफिल टावर को निहारते नजर आ रहे हैं। इस पहली तस्वीर में दोनों के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में राकेश और पिंकी किसी खास जगह पर एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)


विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश ने पत्नी के लिए लिखा खास नोट
फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर पत्नी पिंकी के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'हमने शादी के 55 साल साथ बिताए हैं। अब भी हम एफिल टावर से ज्यादा मजबूती से खड़े हैं। शादी की सालगिरह मुबारक।' 

विज्ञापन

सेलेब्स ने दी बधाई
राकेश और पिंकी की शादी की 55वीं सालगिरह पर पर उनके परिवार, दोस्तों और सेलेब्स ने बधाई दी है।

  • अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह मुबारक। हमेशा प्यार और दुआएं बनी रहें।'
  • उनकी बेटी सुनैना ने भी लिखा, 'मेरे दिल की धड़कनें।'
  • राकेश बेदी ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं'
  • साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा खान ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो और श्रीमती रोशन'

कह हुई थी राकेश और पिंकी की शादी
राकेश रोशन और पिंकी की शादी 1971 में हुई थी। पिंकी, फिल्म निर्माता जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं। उनके दो बच्चे हैं- सुनैना रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन। राकेश रोशन पहले अभिनेता थे। बाद में वे बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशक बन गए। उनकी फिल्मों में ‘खुदगर्ज’, ‘खून भरी मांग’, ‘करण अर्जुन’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ सीरीज शामिल हैं।

बहरहालल, राकेश के बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। यह फिल्म यश राज फिल्म्स और राकेश रोशन के साथ बनेगी। साथ ही ऋतिक एक थ्रिलर फिल्म ‘स्टॉर्म’ भी बना रहे हैं, जो प्राइम वीडियो पर आएगी।


यह भी पढ़ें: Anupam Kher: फ्लाइट में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से हुई अनुपम खेर की मुलाकात, कश्मीर की विरासत पर की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed