अभिनेता शेखर सुमन ने खोली फिल्म एकेडमी, बोले- ‘यह कला को कुछ वापस देने का एक तरीका है’
Shekhar Suman launches Film Academy: शेखर सुमन ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा सिनेमा को समर्पित किया है। कई उम्दा किरदार बड़े पर्दे पर निभाए हैं। सिनेमा की वजह से उन्हें प्रसिद्धि मिली। हाल ही में शेखर सुमन ने अपनी फिल्म एकेडमी खोली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर शेखर सुमन अब युवाओं को एक्टिंग सिखाएंगे। हाल ही में उन्होंने शेखर सुमन फिल्म एकेडमी लॉन्च की है। यह एक नया एक्टिंग इंस्टीट्यूट है, जिसका मकसद अगली पीढ़ी के कलाकारों और कहानीकारों को ट्रेनिंग देना है।
शेखर ने खुद तैयार किया एक्टिंग कोर्स
शेखर सुमन अपनी फिल्म एकेडमी के बारे में कहते हैं, ‘मेरे लिए यह एकेडमी सिर्फ एक इंस्टीट्यूट नहीं है। यह उस कला को कुछ वापस देने का एक बहुत ही निजी तरीका है, जिसने मुझे सब कुछ दिया है। इन वर्षों में एक्टिंग ने मुझे अनुशासन, कल्पनाशीलता, जीवन में मजबूत रहने के गुण सिखाए हैं।’
वह आगे कहते हैं, ‘इस एकेडमी के लिए मैंने खुद एक्टिंग कोर्स डिजाइन किए हैं। इसके हर पहलू पर खुद नजर रखी है। मुझे उम्मीद है कि मैं यह सीख अगली पीढ़ी के एक्टर्स तक पहुंचा पाऊंगा। इस एकेडमी के जरिए मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ ऐसा बना पाऊंगा जो सिर्फ ट्रेनिंग से कहीं बढ़कर हो और यहां आने वाले हर स्टूडेंट के लिए एक सच्ची क्रिएटिव जर्नी बन जाए।’
इस फिल्म एकेडमी में शेखर के बेटे और एक्टर अध्ययन सुमन भी अहम भूमिका निभाएंगे। वह एकेडमी के संस्थापक और डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे।
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं शेखर सुमन?
शेखर सुमन ने अपने चार दशक के करियर में टीवी, फिल्म और ओटीटी पर खूब काम किया है। अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। पिछले साल वह संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आए थे। साथ ही बतौर प्रोड्यूसर भी उन्होंने कुछ फिल्में बनाई हैं।

कमेंट
कमेंट X