राखी सावंत की अतरंगी हरकतों से नहीं बच पाईं अमीषा पटेल, वायरल वीडियो देखकर फैंस की भी छूट गई हंसी
Ameesha Patel And Rakhi Sawant Funny Video Viral: राखी सावंत का अतरंगी अंदाज जगजाहिर है। हाल ही में एयरपोर्ट में उनकी मुलाकात एक्ट्रेस अमीषा पटेल से हुई। अमीषा के साथ राखी ने ऐसा मजाक और मस्ती की कि फैंस की हंसी छूट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राखी सावंत अक्सर ही पैपराजी के सामने अटपटी और अतरंगी हरकतें करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर अमीषा पटेल से टकरा गईं। इस मुलाकात में राखी सावंत ने अमीषा पटेल के साथ मस्ती-मजाक करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। दोनों का वायरल वीडियो देखकर फैंस भी खूब लोट-पोट हुए, वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने फनी इमोजी पोस्ट किए हैं।
राखी सावंत ने अमीषा को गोद में उठा लिया
अमीषा पटेल ने पहले पीछे से आकर राखी की आंखों पर हाथ रखा। राखी उन्हें पहचानने की कोशिश करने लगीं। जब राखी ने अमीषा को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राखी ने पहले तो अमीषा को गले लगाया। इसके बाद उन्हें गोद में उठाने की कोशिश की। इस पर अमीषा का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया।
फैंस ने भी वायरल वीडियो पर दिए रिएक्शन
राखी सावंत और अमीषा पटेल के फनी वीडियो को देखकर फैंस की हंसी छूट गई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी सावंत को ड्रामा क्वीन कहा, वहीं कुछ लोगों ने अमीषा पर खूब प्यार लुटाया। राखी और अमीषा का फनी अंदाज कई फैंस को खूब पसंद आया है।
ये खबर भी पढ़ें: UP: 'आशा भोसले को काैन नहीं जानता', आगरा की मेयर पर भड़कीं अभिनेत्री राखी सावंत; तंज कसते हुए कही ये बात
अमीषा पटेल और राखी सावंत का करियर फ्रंट?
अमीषा पटेल के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘गदर 2’ और ‘तौबा तेरा जलवा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। वहीं राखी सावंत हाल ही में बिग बॉस मराठी के सीजन 6 में नजर आईं।

कमेंट
कमेंट X