Parth Samthaan: सोशल मीडिया से परेशान हुए पार्थ समथान, उठाया यह बड़ा कदम; बोले- 'मुझे बहुत गुस्सा...'
Why Parth Samthaan Taking Break From Social Media: पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। जिसके पीछे की वजह आपको वाकई में हैरान कर देगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के मशहूर अभिनेता पार्थ समथान अपने बेहतरीन अभिनय के साथ ही अपनी दमदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में न जाने ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला कर लिया है। उनके इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला?
पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से क्यों बनाई दूरी?
दरअसल, पार्थ अपने परिवार और खुद पर होने वाले ट्रोलिंग से बहुत परेशान हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि कुछ लोग नकली अकाउंट्स खरीदकर उनके और उनके परिवार की निजी जिंदगी पर गलत कमेंट्स कर रहे हैं।
'मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है'
पार्थ ने कहा, 'मैं शांत और पॉजिटिव इंसान हूं, लेकिन यह सब देखकर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। मुझे लगता है कि मैं जानता हूं कि यह सब कौन कर रहा है, लेकिन नाम लेना बेकार है।' उन्होंने आगे लिखा कि अब वह साइबर क्राइम में शिकायत करने में समय बर्बाद नहीं करेंगे। बल्कि अपनी जिंदगी और काम पर ध्यान देंगे।
कौन हैं पार्थ समथान?
पार्थ समथान एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल हैं। उन्होंने 'गुमराह' और 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?' जैसे शो से अपना करियर शुरू किया था। फिलहाल, पार्थ समथान टीवी शो ‘सहर होने को है’ में ‘माहिद’ का किरदार निभा रहे हैं। इस शो में उनके साथ माही विज, ऋषिता सिंह और कनिका माहेश्वरी भी काम कर रही हैं। पार्थ को ‘कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कैसी ये यारियां’ जैसे शोज से बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी।

कमेंट
कमेंट X