Irrfan khan: पर्दे पर फिर जीवंत होंगे इरफान खान, जानें कब और कहां होगी फिल्म 'पान सिंह तोमर' की स्क्रीनिंग ?
Irfan Khan Documentry: अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' की अनसीन फुटेज अब डाक्यूमेंट्री के माध्यम से उनकी डेथ एनिवर्सरी के दिन दिखाई जाएगी। यह डॉक्यूमेंट्री, फिल्म 'पान सिंह तोमर' के दौरान के उनके सफर को दर्शकों के सामने लाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'ए स्टोरी देट रिफ्यूज्ड टू डाय' में क्या होगा खास?
29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान की छठी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनकी फिल्म 'पान सिंह तोमर' के बीटीएस मूमेंट्स पर बनी डाक्यूमेंट्री का प्रीमियर होगा। यह फिल्म नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में दिखाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में 'पान सिंह तोमर' के अनसीन मूमेंट्स दिखाए जाएंगे। यह डॉक्यूमेंट्री इरफान के चाहने वालों के लिए बहुत खास होगी। 'ए स्टोरी देट रिफ्यूज्ड टू डॉय' नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रंजीता कौर ने किया है। इस स्कीनिंग में डायरेक्टर, राइटर तिग्मांशु धूलिया और फिल्ममेकर विशाल भरद्वाज इरफान के बारे में बातचीत भी करेंगे।
इरफान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' को तिग्मांशु धूलिया ने संजय चौहान के साथ मिलकर लिखा था। इस डाक्यूमेंट्री के बारे में तिग्मांशु ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पान सिंह तोमर बनाने का सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा, मेरे सबसे करीबी दोस्त इरफान के बिना पान सिंह तोमर बनाना मुमकिन नहीं था। अब उनके बिना छह साल बीत चुके हैं, लेकिन इस डॉक्यूमेंट्री के शीर्षक, 'एक कहानी जो कभी खत्म नहीं हुई', की तरह ही सिनेमा में इरफान का योगदान अमर रहेगा। लगभग खो चुके फुटेज को अब बहाल कर लिया गया है। इस खास डॉक्यूमेंट्री को 14 साल बाद पहली बार दिखाया जाएगा। इसके बाद कुछ खास मेहमानों के साथ बातचीत और इरफान को श्रद्धांजलि देने के लिए एक संगीतमय प्रस्तुति होगी।
मशहूर अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई में निधन हुआ था। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 53 वर्ष की आयु में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा दोनों में अभिनय के लिए जाने जाने वाले इरफान खान के निधन से फैंस काफी दुखी हुए थे।

कमेंट
कमेंट X